फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rallied against Kejriwal, counsel, court acted Karkardooma stalled

केजरीवाल के खिलाफ लामबंद हुए वकील, कड़कड़डूमा कोर्ट में काम किया ठप

Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rallied against Kejriwal, counsel, court acted Karkardooma stalled
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लामबंद होते हुए वकीलों ने सोमवार को कड़कड़डूमा कोर्ट में कामकाज ठप रखा। 

विज्ञापन


वकीलों का कहना है केजरीवाल ने चुनाव से पहले कई वादे किए लेकिन सरकार में आने के ढाई साल बाद भी उन्हें पूरा नहीं किया है। शाहदरा बार के झंडे तले वकीलों ने सोमवार को कामकाज ठप रखा। 

कोर्ट में ज्यादातर मामलों में केवल तारीख लेकर पक्षकार चले गए। बार पदाधिकारी नरवीर डबास ने बताया कि हड़ताल पूरी तरह कामयाब रही। 

वकीलों ने सीएम पर लगाया वादा पूरा न करने का आरोप

Rallied against Kejriwal, counsel, court acted Karkardooma stalled
Kejriwal - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने चुनाव से पहले उन्हें मुफ्त इलाज, ग्रुप हाउसिंग सोसायटी व चैंबरों में व्यावसायिक के बजाय घरेलू बिजली बिल की व्यवस्था करवाने का वादा किया था लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। 

बता दें कि विधानसभा चुनाव के लिए राजधानी के वकील केजरीवाल के समर्थन में एकजुट हुए थे। यही नहीं आप ने कई वकीलों को टिकट दिया था और वे जीतकर विधायक भी बने थे। 

अब वकील एकबार लामबंद हुए हैं लेकिन इस बार निशाने पर खुद मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं। शाहदरा बार के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि हड़ताल के बाद अब दिल्ली सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें दूसरी बार के सदस्यों की भागेदारी के लिए बातचीत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed