फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raksha bandhan celebration with tree in gurugram

यहां बहनों ने मनाया अनोखा रक्षाबंधन, पेड़ों को बनाया भाई

Sat, 25 Aug 2018 06:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम/मानेसर
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम/मानेसर Updated Sat, 25 Aug 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
raksha bandhan celebration with tree in gurugram
rakhi
पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर शनिवार को कॉलेज की छात्राओं ने अनूठी पहल शुरू की। सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने पेड़ों को राखी बांधकर उन्हें भाई बनाते हुए पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

         
हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम एक और सुधार के तहत अंतिम दिन शनिवार को सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पेड़ों को राखी बांधते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। 
विज्ञापन


छात्राओं ने कहा कि जिस प्रकार भाइयों को राखी बांधने पर वे हमारी रक्षा का संकल्प लेते है हम पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का दायित्व निभाएंगे। छात्राओं की इस पहल पर कॉलेज प्राचार्या डॉ. सुशीला कुमारी ने भी तारीफ की।             
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय द्रोणाचार्य महाविद्यालय में कार्यक्रम के तहत हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के साथ महिला सुरक्षा बेहद जरुरी है।


कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुनीता ढिल्लो ने महिला अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। इस मौके पर वाद-विवाद, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कॉलेज की खेल विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील डबास ने बताया कि इस दौरान बिंदास बोल प्रतियोगिता में छात्राओं ने कई उदाहरणों के साथ महिला सुरक्षा को लेकर अपनी बातें रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed