राखी सावंत की फिल्म पर विवाद जारी, कोर्ट ने दिया था आपत्तिजनक डायलॉग हटाने का निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राखी सांवत की थ्रिल फिल्म ‘एक कहानी जूली की’ को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ आपत्तिजनक डायलॉग को हटाने के निर्देश के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।
याचिका पर संभवत: बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी। इसे फिल्म निर्माता कंपनी चेतना इंटरटेनमेंट ने दायर की है। याचिका में सेंसर बोर्ड पर एकतरफा व बदनियती से फिल्म को ए प्रमाणपत्र देने व कुछ डायलॉग को हटाने का निर्देश देने का आरोप लगाया गया है।
याची के अधिवक्ता देवेन्द्र खटाना ने कहा है कि फिल्म के पहले 13 प्रोमो की मंजूरी सेंसर बोर्ड से ली थी और उन्हें जारी भी किया गया।
जानिए क्या हैं याचि की दलील
अब फिल्म पूरी बनने के बाद बोर्ड ने अचानक उसे ए प्रमाणपत्र जारी कर दिया। इतना ही नहीं जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की मंजूरी दी गई थी, अब उस प्रोमो के डायलॉग को हटाने का निर्देश दिया गया है।
अधिवक्ता ने कहा कि जिस प्रोमो को यूए प्रमाणपत्र के साथ दिखाने की इजाजत दी गई, उसे ए प्रमाणपत्र के साथ भी दिखाने की इजाजत कैसे नहीं दी जा सकती।
याची ने कोर्ट से आग्रह किया कि फिल्म को यूए प्रमाणपत्र प्रदान करने का निर्देश देने के अलावा उक्त डायलॉग को भी न हटाने का निर्देश दिया जाए।