फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rakesh Tikait said Farmers will not go home due to fear of Corona

यूपी गेट पर आज महापंचायत : टिकैत ने कहा कोरोना के डर से किसान नहीं जाएंगे घर, बॉर्डर हमारा गांव

Sat, 17 Apr 2021 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 05:32 AM IST
सार

  • राकेश टिकैत ने किसानों को बांटे सात हजार मास्क
  • कोविड की गाइडलाइन का होगा पालन
  • राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग

विज्ञापन
Rakesh Tikait said Farmers will not go home due to fear of Corona
यूपी गेट पर टिकैत ने किसानों को मास्क बांटे... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली की स्पेशल सेल द्वारा तीन शार्प शूटरों के पकड़े जाने के बाद भाकियू ने प्रदेश सरकार से राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की है। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने ट्विटर पर लिखा है कि पहले भी इस तरह की जानकारी आई है। मामलों को दबा दिया गया। राकेश टिकैत पर दो बार हमला हो चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी है। राकेश टिकैत को प्रदेश सरकार तुरंत जेड प्लस सुरक्षा दे।

विज्ञापन


उन्होंने इस ट्वीट को सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी सरकार, पीएमओ और गृहमंत्री अमित शाह को टैग किया है। वहीं, राकेश टिकैत ने शुक्रवार को यूपी गेट पर सात हजार मास्क बांटने के बाद किसानों से शासन-प्रशासन की गाइड लाइन पूरा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बॉर्डर हमारा गांव है, कोरोना के डर से किसान घर नहीं जाएंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण तेजी से पूरे देश में फैल रहा है। लेकिन यूपी गेट पर किसान आंदोलन में एक भी केस नहीं मिला है। फिर भी सभी को स्वास्थ्य संबंधी गाइडलाइन का पालन करना अति आवश्यक है। सावधानी में ही सुरक्षा है। 
विज्ञापन


उन्होंने सभी को मास्क लगाने और दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की। इस दौरान आंदोलन स्थल के बारे में स्पष्ट किया कि कोई भी किसान बॉर्डर खाली करके नहीं जाएगा। पहले सभी किसान कोरोना वायरस से जंग लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि किसान दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन में बैठा है, यह हमारे लिए गांव हैं और कोई अपना गांव छोड़कर नहीं जाता। इस बीच गौरव टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन, चौ. राजवीर सिंह , विपिन बालियान, जिला अध्यक्ष चौ.बिजेंद्र सिंह आदि आंदोलन स्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आज महापंचायत में जुटेंगे पश्चिमी यूपी के किसान 
प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन ने बताया कि शनिवार को दोपहर 12 बजे यूपी गेट पर महापंचायत होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी व खाप चौधरी पहुंचेंगे। इसमें चौ. नरेश टिकैत अगुवाई कर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने बताया कि अब यूपी गेट पर किसानों की संख्या बढ़ने लगेगी। क्योंकि चुनाव भी धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं और खेत में गेहूं की कटाई का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, अब यूपी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी। आग की घटना के बाद जगह-जगह बालू रेत की बाल्टियां रखी जाएंगी।


आंधी से उखड़े आंदोलन स्थल पर टेंट 
गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि शुक्रवार शाम बूंदाबांदी से पहले आई आंधी के कारण यूपी गेट पर किसान आंदोलन स्थल के कुछ टेंट उखड़ गए। इससे किसानों को नुकसान हुआ और उनकी परेशानी भी बढ़ गई। उन्होंने अन्य पदाधिकारियों के सात स्थिति का निरीक्षण कर किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही भाकियू की तरफ से बारिश बंद होने के बाद टेंट को फिर से ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed