फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajya Sabha MP Sanjay Singh sent on ED remand till October 10

Sanjay Singh Arrested: संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक ईडी की रिमांड पर भेजा, अदालत ने ईडी के समक्ष उठाए कई सवाल

Thu, 05 Oct 2023 08:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Oct 2023 08:58 PM IST
सार

अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई। वहीं संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक मामला बताया।

विज्ञापन
Rajya Sabha MP Sanjay Singh sent on ED remand till October 10
आप सांसद संजय सिंह - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

अदालत ने आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार राज्यसभा सांसद संजय सिंह को 10 अक्तूबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया। मामले में ईडी ने 10 दिन की कस्टडी मांगी थी। हालांकि अदालत ने सुनवाई के दौरान ईडी के समक्ष कई सवाल उठाए।

विज्ञापन

गुरुवार को राउज एवन्यू कोर्ट में विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के समक्ष संजय सिंह को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड मांगते हुए कहा कि वह मामले में पूरी तरह से लिप्त हैं। ईडी के वकील ने कहा कि संजय के घर से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। गवाहों और अन्य आरोपियों से आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करने के लिए 10 दिन की रिमांड स्वीकार की जाए। अदालत ने ईडी से सवाल किया कि मामला काफी पुराना है और यदि आपके पास साक्ष्य थे तो गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने ईडी से सवाल पूछा है क्या आपने फोन कब्जे में ले लिया? ईडी के वकील के हां में जवाब देने पर अदालत ने कहा जब फोन आपके पास है तो फिर इसमें आरोपी के साथ इसका आमना-सामना कराने की क्या जरूरत बचती है? आप डेटा वैसे भी निकाल सकते हैं। सबूत है तो गिरफ्तारी में देरी क्यों। ईडी के वकील ने कहा कि गवाहों के बयानों के आधार पर गिरफ्तारी हुई है। गवाहों के बयान अभी हुए हैं वे सरकारी गवाह बने हैं। गवाह दिनेश अरोड़ा, संजय सिंह के करीबी हैं। ईडी ने मामले में 239 स्थानों पर छापा मारा है। आरोप है कि संजय के घर दो बार में दो करोड़ का लेनदेन हुआ। संजय के कर्मचारी सर्वेश ने पैसे लिए है। संजय सिंह के फोन से डेटा मिला है। 

विज्ञापन

यदि मैं दोषी हूं तो सजा दी जाए- संजय सिंह
संजय सिंह के वकील मोहित माथुर ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी के पास एक भी सबूत नहीं है। उन्होंने इसे राजनीतिक मामला बताया। मोहित ने कहा कि एक साल से जांच जारी होने के बावजूद अदालत के समक्ष कोई साक्ष्य नहीं रखा गया। एकमात्र गवाह दिनेश अरोड़ा के बयान को आधार बनाकर उनके मुवक्किल को फर्जी मामले में फंसाया गया है। अरोड़ा को पहले सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया था। वह अचानक गवाह बन गया। उसके बयान पर कैसे भरोसा किया जा सकता है।

इसके अलावा एक अन्य आरोपी पर तीन करोड़ लेने का आरोप है ओर उसकी अग्रिम जमानत पर ईडी ने विरोध तक नहीं किया। उन्होंने कहा ईडी ने आठ घंटे सांसद के घर की तलाशी ली जिसमें कोई साक्ष्य नहीं मिला। सबसे महत्वपूर्ण है कि जिस सर्वेश पर पैसे लेने का आरोप है उसका बयान तक दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने कहा ईडी ने अभी तक उन्हें रिमांड आवेदन की प्रति तक नहीं दी गई।

ईडी को रिमांड की प्रति देने का निर्देश दिया जाए।वहीं संजय सिंह ने अदालत के समक्ष कहा कि मैं इतना अनजान आदमी तो नहीं कि गवाह को मेरा ना याद नहीं आया। दिनेश अरोड़ा को भी मेरा नाम याद नहीं आया। अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने सारा बयान मेरे खिलाफ दिया। अगर मेरी गलती है तो मुझे सजा दें। वहीं अदालत में पेशी के दौरान ईडी ने उनको मीडिया से बात नहीं करने दी। हालांकि संजय सिंह ने कोर्ट में जाते हुए कहा अन्याय है मोदी जी का। मोदी जी चुनाव हार रहे हैं इसलिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed