फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajput community demands apology from the maker of padmavati sanjay leela bhansali

पद्मावती : 'देश के राजपूतों से माफी मांगे भंसाली', फूंका भंसाली और दीपिका का पुतला

Tue, 21 Nov 2017 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 21 Nov 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
rajput community demands apology from the maker of padmavati sanjay leela bhansali
protest against the release of padmavati - फोटो : सुदर्शन झा

क्षत्रिय स्वाभिमान सभा द्वारा मंगलवार को सुबह शमां होटल में एक पत्रकारवार्ता का आयोजन किया। सभा के अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि समाज के लोग सिर कटवा लेंगे, लेकिन फिल्म पद्मावती को रिलीज नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


इस मौके पर उनके साथ समाज के अन्य लोग भी मौजूद थे। समाज के लोगों ने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका और विरोध प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। समाज के लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा में भी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


सभा के लोगों ने निर्णय लिया कि जब तक फिल्म रिलीज होने से नहीं रुकेगी, तब तक लगातार विरोध प्रदर्शन होता रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली को देश के राजपूत समाज से माफी मांगनी चाहिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास के साथ छेड़खानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिसने देश के लिए खून बहाया है, उसकी कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है। अगर फिल्म रिलीज होती है तो सभा के पदाधिकारी जिले भर के राजपूत समाज व दूसरे वर्गों के लोगों के साथ मिलकर सिनेमा घरों पर विरोध करेंगे।

फिल्म इतिहास के साथ छेड़छाड़ का खामियाजा फिल्म निर्माता और कलाकारों को भुगताना होगा। इस मौके पर सभा उपाध्यक्ष प्रवीण चौहान, महासचिव वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार आदि लोग मौजूद थे।

फूंका भंसाली और दीपिका का पुतला

rajput community demands apology from the maker of padmavati sanjay leela bhansali
भंसाली का पुतला फूंका - फोटो : सुदर्शन झा

खंड के गांव नरहेड़ा में राजपूत युवा संगठन के तत्वाधान में राजपूत समाज के लोगों ने मंगलवार को बैठक की। अध्यक्षता करणी सेना राजपूत हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष भवानी सिंह ने की। बैठक में फिल्म पदमावती के निदेशक संजय लीला भंसाली व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की निंदा की गई।


बैठक में विभिन्न राजपूत समाज के लोगों ने एक स्वर में कहा कि रानी पद्मावती पर जो फिल्म बनी है, उसमें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया गया है। जिसकी राजपूत समाज कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है।

इसके बाद राजपूत समाज के लोगों ने गांव नरहेड़ा से लेकर पटौदी तक जुलूस निकाला और मुख्य चौक पर भंसाली और दीपिका का पुतला फूंका। अंत में लघु सचिवालय में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायब तहसीलदार सुरेश कुमार को ज्ञापन साैंपकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई।

इस मौके पर गजेंद्र चौहान, विक्रम शर्मा, भोड़ाकलां सरपंच यज्ञविंद्र गोगली शर्मा, सुखबीर तंवर, राजकुमार चौहान, संजय रजावत, मैनपाल तंवर, सरजीत चौहान, रवि चौहान, धर्मबीर चौहान, अशोक चौहान, जयपाल नंबरदार, राजेंद्र चौहान, शिव कुमार चौहान, श्रीपाल चौहान सहित राजपूत समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed