फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajpath will be closed for three hours from today For rehearsal of the Republic Day Parade

आज से राजपथ प्रत्येक दिन तीन घंटे रहेगा बंद, गणतंत्र दिवस परेड की होगी रिहर्सल

Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: shubham Updated Thu, 17 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rajpath will be closed for three hours from today For rehearsal of the Republic Day Parade
प्रतीकात्मक तस्वीर
 गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल 17, 18, 20 और 21 जनवरी को राजपथ पर आयोजित की जाएगी। राजपथ पर परेड की रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक राजपथ सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा। 
विज्ञापन


ऐसे में रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड पर राजपथ पर क्रॉसिंग पर भी प्रतिबंध रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने रिहर्सल के चलते राजपथ की तरफ न आने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) आलोक कुमार का कहना है कि लोग एडवांस में अपनी यात्रा को प्लान कर लें और राजपथ और इंडिया गेट की तरफ आने से बचें। कुछ मार्गों के बंद होने से अन्य मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में लोग धैर्य रखें।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-दक्षिण आने-जाने के लिए
उत्तर से दक्षिण की तरफ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व रिंग रोड होकर जा सकते हैं। इसके अलावा अरविंदो चौक से लेफ्ट टर्न लेकर, सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मटर टेरेसा क्रिसेंट गोलचक्कर, राममनोहर लोहिया अस्पताल, बाबा खड़क सिंह मार्ग होकर आगे जा सकते हैं। इसके अलावा पृथ्वीराज रोड, साउथ एंड रोड, मथुरा रोड होकर आगे जा सकते हैं।  

पूर्वी-पश्चिमी आने-जाने के लिए 

रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, एस. भारती मार्ग, साउथ एंड रोड, पृथ्वी राज रोड, सफदरजंग रोड, कमल एटातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, सिमॉन बुलेवर्ड मार्ग व अपर रिज रोड। इसकेअलावा रिंग रोड, भैंरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, तीन मूर्ति मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड व रिंग रोड। 

तीसरा रास्ता रिंग रोड, बुलेवर्ड मार्ग, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी रोड, फैज रोड और देशबंघु गुप्ता रोड आदि जगह होकर जा सकते हैं।  उत्तरी दिल्ली की तरफ से झंडेवालान होकर रानी झांसी रोड, देशबंधु गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड, पुल बंगस होकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं।  

सिटी बसें यहां हो जाएंगी खत्म
कृष्णा मेनन मार्ग, उद्योग भवन, सुनहेरी बाग रोड, त्यागराज मार्ग, पार्क स्ट्रीट, पहाड़गंज का आराम बाग चौक, कमला मार्केट, वेलोड्रम रोड, भैरों मंदिर प्रगति मैदान के पास, हनुमान मंदिर, निगम बोघ घाट, बुद्ध विहार (आईएसबीटी), मोरी गेट व आईएसबीटी सराय काले खां। 

नार्थ और साउथ ब्लॉक में काम करने वाले ये रूट लें 

साउथ साइड से आने वाले लोग साउथ एवेन्यू, डारा शिकोह रोड, हुकमीमय रोड, साउथ सुनकेन रोड व राष्ट्रपति भवन होकर साउथ और नार्थ ब्लॉक जा सकते हैं। दक्षिण साइड से लोग ब्रस्सी एवेन्यू, नार्थ सुनकेन रोड, होकर जा सकते हैं।  

इन चीजों के उड़ाने पर रहेगा प्रतिबंध 
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में पारा-ग्लाईडर्स, पारा-मोटर्स, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोर्ट से उड़ने वाले एयरक्राफ्ट, गर्म एयर बैलून, छोटे साइज के पावर वाले एयरक्राफ्ट आदि के उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ये प्रतिबंध नौ फरवरी तक रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed