फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rajendra Nagar By-Election: Polling on 23 over 1.64 lakh voters will decide the fate of 14 candidates

Rajendra Nagar By-Election: मतदान 23 को, 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 1.64 लाख से अधिक मतदाता

Fri, 10 Jun 2022 08:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 10 Jun 2022 08:28 PM IST
सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के 21 स्थानों पर कुल 190 मतदान केंद्र होंगे। कोविड-19 कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के लिए 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Rajendra Nagar By-Election: Polling on 23 over 1.64 lakh voters will decide the fate of 14 candidates
राजेंद्र नगर सीट का हाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेलो दिल्ली, वोटिंग के लिए हो जाओ रेडी! 23 जून की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक राजेंद्र नगर विधानसभा (एसी-39) के उपचुनाव में मतदान अवश्य करें। इस उपचुनाव में आइकन के तौर पर अभिनेत्री सोनम कपूर राजेंद्र नगर क्षेत्र को मतदाताओं से चुनावों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की इस तरह ही अपील करेंगीं। स्टेट आइकन क्रिकेटर यश ढुल भी युवा मतदाताओं को इस चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करेंगे।

विज्ञापन


राजेंद्र नगर विधानसभा के उपचुनाव का मतदान 23 जून को होगा। इसके लिए पार्टियों के साथ साथ चुनाव कार्यालय भी जोर शोर से तैयारियां कर रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख, 64 हजार, 698 मतदाता 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदाताओं में 92,221 पुरुष जबकि 72,473 महिलाओं समेत चार थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र में 591 दिव्यांग मतदाता, 39 दृष्टिबाधित सहित 64 सर्विस वोटर होंगे। मतदाता सूची में 1,899 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं जबकि लिंगानुपात 786 है।

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. रणबीर सिंह ने बताया कि पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के 21 स्थानों पर कुल 190 मतदान केंद्र होंगे। कोविड-19 कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के लिए 13 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदाताओं के बीच शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या को 1,500 से घटाकर 1,250 कर दिया गया है।

सीईओ ने कहा कि 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं और दिव्यांगों को निशुल्क पिक एंड ड्रॉप की सुविधा मुहैया की जाएगी। मतदान में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। दिव्यांगों के लिए विशेषज्ञों के साथ साथ लैंग्वेज इंटरप्रेटर भी तैनात किए जाएंगे ताकि मतदान की प्रकिया में कोई दिक्कत न आए।

सीईओ ने कहा कि 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाता और दिव्यांग अगर केंद्र तक नहीं पहुंच सकते हैं तो उनके लिए पोस्टल बैलट की सुविधा दी जाएगी। अगर मतदान करने में सक्षम हैं तो उनके लिए पिक-ड्रॉप की सुविधा दी जाएगी। 

केंद्रों पर रैंप, पीने का पानी, व्हील चेयर सहित होंगी दूसरी बुनियादी सुविधाएं भी

मतदान केंद्रदों पर रैंप, पीने का पानी, टॉयलेट, व्हील चेयर की सुविधा प्रदान की जाएगी। मतदान के लिए पहुंचने वाली महिलाओं के लिए क्रेच का प्रावधान किया जाएगा ताकि मतदान के दौरान बच्चे कहीं न भटकें। मतदाताओं को शारीरिक दूरी और मास्क का पालन करना होगा जबकि मेडिकल किट की भी व्यवस्था होंगी। डेफ एक्सपअर्ट साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर भी होंगे।

सीएपीएफ की छह कंपनियां होंगी तैनात

सीईओ ने बताया कि उपचुनाव में सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की छह कंपनियां मुस्तैद रहेंगी। इस दौरान मतदान केंद्रों पर पल पल उनकी नजरें बनी रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 308 पुलिस कर्मियों और 177 होमगार्ड को भी तैनात किया जाएगा। मतदाता कुल 190 मतदान केंद्रों पर वोट कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध करवाएं हैं और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि इनकी मदद से मतदान का सुचारू रूप से संचालन हो सके।

सोनम कपूर और ढुल करेंगे मतदाताओं को जागरूक, मतदान में बढ़ोतरी की उम्मीद

सीईओ डॉ. रणबीर सिंह ने कहा कि चुनाव में हाल ही में आइकन बनी अभिनेत्री सोनम कपूर और स्टेट आइकन यश ढुल भी मतदाताओं को मतदान में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील करेंगे। इसके लिए उनके फोटो का सोशल मीडिया और एफएम पर इस्तेमाल किया जाएगा। सेलिब्रिटी होने के नाते युवाओं सहित सभी वर्ग के मतदाताओं पर इसका अधिक असर होगा। उनकी तरफ से जागरूकता और प्रोत्साहन से वोटिंग प्रतिशतता में बढ़ोतरी की उम्मीद है। महिलाओं के लिए पिंक बूथ और मॉडल बूथ भी बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन

सी विजिल एप का करें इस्तेमाल, आठ एफआईआर दर्ज

सीईओ ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता बनी रहे इसके लिए सी विजिल एप के जरिये कोई भी शिकायत दी जा सकती है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि एप डाउनलोड कर इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। अगर, कोई शिकायत मिलती है तो 100 मिनट में इनका निष्पादन कर जरूरी कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों के लिए राजनीतिक दलों के खिलाफ मिली शिकायतों के आधार पर आठ मामलो में एफआईआर दर्ज की गई हैं। इनमें छह आम आदमी पार्टी जबकि दो भाजपा के खिलाफ हैं। सभी शिकायतें पोस्टर और बैनर लगाने और डिफेसमेंट एक्ट के नियमों का उञल्लंघन से जुड़ी हैं। बगैर इजाजत रैली निकालने के मामले में भाजपा और आप के खिलाफ एक-एक शिकायत दर्ज की गई है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कम मतदान वाले 50 क्षेत्रों की हुई थी पहचान

सीईओ ने कहा कि कि पिछले चुनाव में 50 क्षेत्रों की पहचान की गई, जहां कम मतदान हुए। उन क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक मतदाता शामिल हो सकें। इस अभियान के तहत जगह जगह पोस्टर भी लगाए जाएंगे ताकि मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक मतदाता अपने मताधिकार का बढ़ चढ़कर इस्तेमाल कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed