फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rajasthan governor kalyan singh spoken on politics in bulandshahr

अपनी कर्मभूमि में गरजे कल्याण सिंह, कहा- राजनीति अब धंधा बन गई है

Sat, 16 Jul 2016 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 16 Jul 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
rajasthan governor kalyan singh spoken on politics in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह ने अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आज कई चौंका देने वाली बातें कहीं।

विज्ञापन


जनता को संबोधित करते हुए कल्याण सिंह बोले कि अलीगढ़ मेरी जन्मभूमि है और बुलंदशहर मेरी कर्मभूमि। उन्होंने कहा कि महापुरुष कोई भी हों उन्हें किसी जाति या धर्म के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। 
विज्ञापन


इस बीच वो थोड़ा भावुक हो गए और कहा कि फिलहाल मैं एक संवैधानिक पद पर हूं इस कारण राजनीति पर खुल कर नहीं बोल सकता। हालांकि उन्होंने कहा कि राजनीति को लेकर उनके दिल में बहुत आग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को नशे से मुक्त करना चाहते हैं

rajasthan governor kalyan singh spoken on politics in bulandshahr

नशे के बढ़ रहे प्रचलन और युवओं का इसका शिकार बनने के बारे में उन्होंने कहा कि वो हर गांव को नशा मुक्त बनाना चाहते हैं। आज का युवा नशे के मकड़जाल में फंसा हुआ है और उसे इसके चंगुल से छुड़ाना ही होगा तभी देश का भवष्यि बेहतर बनाया जा सकता है।

हालांकि इस नशे पर अपनी बात कहने के बाद वो एक बार फिर से राजनीति की वर्तमान दिशा पर चर्चा करने लगे। उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए धर्म है लेकिन आज वो धंधा बन चुकी है। 

उन्होंने कहा कि राजनीति का सुधारने की जरूरत है और मैं लोगों में विवेक जागृत करने आया हूं। लोगों को अगर इस राजनीति का शिकार बनने से बचना है तो हमें बांटने की राजनीति से बचना होगा।

'हमने बंटने से बचना होगा'

rajasthan governor kalyan singh spoken on politics in bulandshahr

साथ ही हमें पैसे के लालच में आने से भी बचना होगा। कल्याण सिंह ने लोगों को आगाह किया कि अगर हम वोट को बिकने देंगे तो हमारा भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

कल्याण सिहं ने गंगा की हालत पर भी तल्‍ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गंगा मैया मैली हो गई हैं अब ये नहाने लायक भी नहीं बची। महिला शिक्षा, युवा शाक्ति, स्वच्छता मिशन, गांवों की सफाई पर बल दिया। 

उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त, जुआ मुक्त और गंदगी मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया। कन्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह, पोते संजू भैया और सांसद भोला सिंह ने भी विचार त्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed