फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   raising Anti national slogans near Parliament

संसद के नजदीक लगे देश विरोधी नारे, अफजल को बताया बेगुनाह

Fri, 12 Feb 2016 01:30 AM IST
Updated Fri, 12 Feb 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
raising Anti national slogans near Parliament

संसद से कुछ ही दूरी पर स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाए गए। इसमें संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बेगुनाह बताया गया।

विज्ञापन


वहीं, कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों के बीच भारत विरोधी पोस्टर लहराए गए। करीब तीन घंटे तक चले कार्यक्रम में हंगामा होता रहा। पूरे मामले में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (पीसीआई) ने आयोजक को नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


दरअसल, बुधवार को पीसीआई में कश्मीर से मसले पर एक सेमीनार रखा था। इसका आयोजन दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली जाफरी ने किया था। इसमें दूसरे प्रोफेसर के साथ कुछ युवक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विरोधी नारों के बीच तीन घंटे तक कार्यक्रम चलता रहा।

raising Anti national slogans near Parliament

बताया जा रहा है कि आयोजन स्थल के नजदीक अफजल गुरु व जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के को-फाउंडर मकबूल भट्ट के समर्थन में बैनर लगे थे। अली जाफरी के भाषण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।


इसी बीच कुछ लोगों ने संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को बेकसूर बताया और कश्मीर लेकर रहेंगे, पाकिस्तान जिंदाबाद जैसी नारेबाजी करने लगे।

इसी तरह का हंगामा पूरे कार्यक्रम में होता रहा। कश्मीर के अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी ने फोन से कार्यक्रम को संबोधित किया। खास बात यह भारत विरोधी नारों के बीच तीन घंटे तक कार्यक्रम चलता रहा।

बातचीत कश्मीर से जुड़े मसलों पर होनी थी

raising Anti national slogans near Parliament

उधर, पूरे मामले को आयोजक अली जाफरी ने बेहद दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बकौल जाफरी, जाकिर हुसैन कॉलेज के प्रोफेसर एसएआर गिलानी के कहने पर उन्होंने पीसीआई में कार्यक्रम रखा था।


इसमें दूसरे कई प्रोफेसर भी शामिल थे। बातचीत कश्मीर से जुड़े मसलों पर होनी थी। लेकिन कार्यक्रम शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। जाफरी ने माना कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसे रोकने की भी कोशिश हुई। लेकिन हंगामा करने वाले नहीं माने।

दूसरी तरफ प्रेस क्लब का कहना है कि उन्हें इस तरह के देश विरोधी और भड़काऊ कार्यक्रम की जानकारी नहीं थी। अध्यक्ष राहुल जलाली ने मीडिया को बताया कि जाफरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फिलहाल उनके जवाब का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed