फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rained at many places in Delhi NCR

Delhi NCR Rain: दिनभर उमस से बेहाल रहे लोग, शाम को कई जगह हुई बारिश, जानें कल का पूर्वानुमान

Mon, 21 Jul 2025 06:02 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी 27 जुलाई तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही, दो दिन झमाझम बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन
Rained at many places in Delhi NCR
दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मानसून इस बार दिल्ली-एनसीआर पर खूब मेहरबान दिख रहा है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। ऐसे में बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम आते-आते काले बादलों ने डेरा जमा लिया और फिर राहत की फुहार पड़ी। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। इस बीच लोग जगह-जगह बारिश का आनंद लेते दिखे। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार शाम 5:30 बजे तक रिज में 29.6 एमएम, लोधी रोड और पालम में भी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कमी के साथ 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 73 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आसमान में दिल्ली और एनसीआर के लोगों को तेज गर्मी और उमस से राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस हफ्ते यानी 27 जुलाई तक दिल्ली के साथ ही एनसीआर के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। साथ ही, दो दिन झमाझम बारिश के भी आसार हैं। इस दौरान कुछ जगहों पर वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं।

विज्ञापन

हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार
राजधानी में तेज हवाओं के बीच हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 दर्ज किया गया, यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। रविवार की तुलना में 18 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में ही बरकरार रहेगी।

सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व पश्चिम दिशा से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। मंगलवार को भी हवा इसी दिशा से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल सकती है। सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही, यहां एक्यूआई 110 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी है। वहीं, ग्रेटर नोएडा में सबसे कम एक्यूआई 99 दर्ज किया गया, जोकि संतोषजनक श्रेणी है। इसके अलावा गाजियाबाद में 105 सूचकांक दर्ज किया गया।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed