फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raina will cause the clarinet at Hotel Leela Palace New Delhi.

दिल्ली के होटल लीला पैलेस में बजेगी रैना की शहनाई

Wed, 01 Apr 2015 02:23 AM IST
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 01 Apr 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Raina will cause the clarinet at Hotel Leela Palace New Delhi.
टीम इंडिया के सुपर स्टार सुरेश रैना की शादी 3 अप्रैल को दिल्ली के होटल लीला पैलेस में होगी। बेहद साधारण मैटर छपवाए गए कार्ड को रैना के परिजनों ने बांटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गाजियाबाद में कार्ड बांटने की जिम्मेदारी रैना के परिवार ने अपने बेहद करीबी और वीवीआईपी ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण त्यागी को सौंपी है।

क्रिकेटर सुरेश रैना और नीदरलैंड में बैंक अधिकारी रही प्रियंका को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का शादी में पहुंचना भी लगभग तय माना जा रहा है। वैसे गाजियाबाद से चुनिंदा लोग ही इस शादी के गवाह बनेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेटर सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी उर्फ गुड्डन की शादी की सटीक खबर सबसे पहले अमर उजाला ने 15 मार्च के अंक में ब्रेक की थी।

इसके बाद रैना के परिजनों ने मीडिया से दूरी बना ली थी और गुपचुप तरीके से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। अब शादी करीब आने पर परिजनों ने कार्ड बांटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैना परिवार ने मुरादनगर में कुछ खास लोगों को निमंत्रण दिया है, जबकि कुछ को फोन पर आने को कहा है। उधर, पारिवारिक सूत्रों से पता चला है कि रैना ने शादी के लिए कुछ ड्रेस सिलेक्ट कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed