फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain water harvesting campaign with a target of 30 days 200 structures

'30 दिन, 200 स्ट्रक्चर' के लक्ष्य के साथ रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम

Thu, 17 Dec 2020 07:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Dec 2020 07:27 PM IST
सार

  • जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने सभी जोन के अधिकारियों के साथ बैठक की
  • चड्ढ़ा ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम की डेडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया

विज्ञापन
Rain water harvesting campaign with a target of 30 days 200 structures
राघव चड्ढा - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली जलबोर्ड ने पानी की समस्या को देखते हुए रेल वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम शुरू कर दी है। जलबोर्ड का यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने अहम बैठक की।  दिल्ली जल बोर्ड के सभी 42 जोनल रेवेन्यू अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लिए। जहां ‘‘30 दिन, 200 स्ट्रक्चर’’ के लक्ष्य के साथ दिल्ली जल बोर्ड के महत्वाकांक्षी रेन वॉटर हार्वेस्टिंग मुहिम की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने बैठक में सभी 42 जोनल रेवेन्यू अधिकारियों को मुहिम की डेडलाइंस का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि दिल्ली को उस स्तर तक पहुंचाना चाहता हूं जहां दिल्ली के लोग अपने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर दिखा कर गर्व महसूस करते हो। दिल्ली जल बोर्ड को अपनी मेहनत से इस लक्ष्य को हासिल करना है। दिल्ली के हर नागरिक को 24 घंटा 7 दिन पानी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


रेन वॉटर हार्वेस्टिंग इस दिशा में एक अहम कदम है। जोनल अधिकारी आम लोगों के लिए दिल्ली बोर्ड का चेहरा है, इसलिए उनका लोगों को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्ट्रक्चर लगाने के लिए समझाना काफी अहम है। अब प्लानिंग नहीं, काम कर के दिखाने का वक्त है। इस मुहिम को सिर्फ कागजों में ही सिमटने नहीं देना है। आरडब्ल्यूए, कॉलेज, होटल, हॉस्पिटल्स से अच्छे सामंजस्य बैठा कर रेन वॉटर हार्वेस्टिंग के स्ट्रक्चर लगाने के लिए राजी करना चाहिए। हर जोन से 5 ऐसी जगहों को चिन्हित करने को कहा है जहां रेन वॉटर हार्वेस्टिंग का स्ट्रक्चर लगाया जा सकता है। 30 दिन बाद इस मुहिम की एक रिव्यू बैठक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed