{"_id":"69e251bb50d393e6180d5cab","slug":"rain-puts-a-break-on-rising-temperatures-mercury-drops-by-8-degrees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-132732-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बारिश ने लगाया चढ़ते तापमान पर ब्रेक, 8 डिग्री तक गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बारिश ने लगाया चढ़ते तापमान पर ब्रेक, 8 डिग्री तक गिरा पारा
विज्ञापन
- इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 41 के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कई दिनों से सूरज की तपिश से लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार को इस पर ब्रेक लग गया। दोपहर के समय जहां आसमान में सूर्य देव चमक रहे थे। दोपहर करीब 3 बजे के बाद तेज हवा चली और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। आंधी के कारण सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने पहले ही शुक्रवार के लिए मौसम बदलने की संभावना जताई थी।
मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज हुआ। आंधी-तूफान की गतिविधियों के कारण दिल्ली में 6-8 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट देखी गई। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अभी की मौसम गतिविधि का कारण मध्य और ऊपरी ट्रोपोस्फीयर में एक पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके साथ ही दक्षिणी पंजाब से दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक निचले ट्रोपोस्फीयर स्तर पर एक ट्रफ भी मौजूद है। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शाम 6:15 बजे तक 3-5 एमएम बारिश दर्ज की गई।
धुंध और बादलों का जमावड़ा
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि धुंध और बादलों का जमावड़ा राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी पाकिस्तान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के वजह से देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों से धूल के कण दिल्ली-एनसीआर की ओर चले आए हैं, नतीजतन, धूल भरी धुंध की एक परत बन गई है। हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई है। इसके अलावा, अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो संभावित रूप से 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
-- -- --
आने वाले दिनों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार 20 से 22 अप्रैल तक मौसम ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान करीब 20 से 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।