फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain occurred in many areas of Delhi NCR

Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहावना, रात के तापमान में आएगी कमी

Fri, 28 Feb 2025 08:17 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Feb 2025 08:17 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार शाम दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबादी हुई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  
 

विज्ञापन
Rain occurred in many areas of Delhi NCR
बारिश - फोटो : संवाद

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों के छाए रहने और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाओं ने गर्मी के अहसास को कम कर दिया। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं हुआ। शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान बढ़ा ही रहा। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार एक मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में दस्तक देने जा रहा है। इसका ज्यादा असर पहाड़ों में ही देखने को मिलेगा। इसका हल्का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा। विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन


अभी जो तापमान 15-19 डिग्री के बीच चल रहा है वह 13-15 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में औसत तापमान 26.7 डिग्री किया दर्ज
दिल्ली में फरवरी के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह न्यूनतम तापमान आठ साल में सबसे अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वर्ष 2024 में 9.3, 2023 में 11.2, 2022 में 10.2, 2021 में 10.3, 2020 में 9.9, 2019 में 10.6, 2018 में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि 2017 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। 


अमूमन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed