फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain in Noida including delhi cold winds make weather cold temperature drops

Rain in Delhi-NCR: राजधानी समेत नोएडा में बारिश, ठंडी हवा से सर्द हुआ मौसम; तापमान में गिरावट

Sun, 08 Dec 2024 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 08 Dec 2024 08:50 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के बाद से सर्दी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Rain in Noida including delhi cold winds make weather cold temperature drops
दिल्ली-एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठंड की आहट के बीच दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। दिल्ली के कई इलाकों में रविवार शाम को अचानक बल्कि बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह इस सीजन की पहली बारिश है। इससे पहले अक्तूबर-नवंबर माह सुखे गए थे। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिम विक्षोभ के चलते कई जगह बारिश के आसार जताए थे। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का अनुमान सही निकला है। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम के साथ 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


वहीं, कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के करीब रिकॉर्ड हुआ। बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी के खेल ने लोगों को दिन के समय ठंड का अहसास कराया। ठंडी हवाओं से आमजन बेहाल रहे। शाम होते-होते लोगों को अच्छी-खासी ठंड का अहसास हुआ। इसी बीच मौसम ने करवट ली, जो लोग घूमने के चलते बाहर निकले थे। मौसम बदलने से उन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ठंड के बीच बारिश की एंट्री ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने का अनुमान है। ऐसे में कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, मध्यम से घने स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से आने वाली ठंडी हवाएं और एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है। मौसम विभाग की माने तो, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। ऐसे में ठंड और बढ़ेगी। इससे पारा लुढ़केगा। ऐसे में आने वाले दोनों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा सकता है। साथ ही, अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।

विज्ञापन

आया नगर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज
आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पूसा में 7, लोधी रोड में 8.0 और रिज में 9.4 और पालम में डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 42 फीसदी के साथ 97 फीसदी तक रहा।


दिल्ली के इन इलाकों में हुई बूंदाबांदी
आईएमडी के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत कुंज, हौज खास, मालवीयनगर, कालकाजी, महरौली, तुगलकाबाद, छत्तरपुर, इग्नू, आयानगर, अकबर रोड, पंडारा पार्क और न्यू अशोक नगर में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 12 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर में गरज के साथ बहुत हल्की बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed