फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in Delhi-NCR noida weather rain in noida

दिल्ली में झमाझम बारिश: 'सरकार के दावे फुस्स, सड़कें फिर बनीं स्विमिंग पूल', राजधानी में जलभराव पर AAP का तंज

Wed, 09 Jul 2025 07:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 09 Jul 2025 07:01 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम को बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी। राजधानी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गुरुग्राम के कई इलाकों में जलभराव हो गया। वहीं, नोएडा में देर रात लंबा जाम भी लगा।

विज्ञापन
rain in Delhi-NCR noida weather rain in noida
दिल्ली में बारिश से जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कई दिनों तक लोगों को गर्मी से बेहाल करने के बाद बुधवार को मानसून राजधानी पर मेहरबान हो गया है। सुबह से डेरा जमाए बादलों ने आखिरकार शाम को बरसना शुरू कर दिया। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ था। इस दौरान जहां तहां लोग बारिश का आनंद लेते दिखे। साथ ही, इंडिया गेट पर घूमने आए पर्यटकों ने जमकर बारिश का आनंद लिया। बारिश ने लोगों को लोगों को नमी भरी गर्मी से राहत दी। वहीं, मौसम विभाग ने रात नौ बजे तक मध्यम से तेज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। इस दौरान बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन


दिल्ली के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। बीडी मार्ग इलाके से दृश्य, जहां पानी भर गया है।
 

जीआरजी रोड पर पानी भर गया
 

कर्तव्य पथ के पास के दृश्य 
 
विज्ञापन

रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान
दिल्ली में इस पूरे हफ्ते मौसम सुहावना रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में इस हफ्ते पूरे सात दिन गरज चमक के साथ रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान अलग-अलग इलाकों में वज्रपात की घटनाएं भी देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग ने 10 से लेकर 14 जुलाई के दौरान गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। बुधवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम के साथ 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 62 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए भी हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान दिल्ली में रुक-रुक कर होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान दिल्ली के इलाकों में बादलों की आवाजाही बरकरार रहेगी। 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या फुहारें देखी जा सकती हैं। 11 से लेकर 15 जुलाई के दौरान यदाकदा वज्रपात की घटनाएं भी हो सकती हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून की रेखा दिल्ली के पास बनी हुई है। यही नहीं, उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को भी प्रभावित कर रहा है, जिससे दिल्ली में रात को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

रिज में सबसे अधिक तापमान रहा
रिज में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में 35.2, आया नगर में 34.4 और पालम में 34.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, पालम, लोधी रोड और आया नगर में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रिज में 26.6 डिग्री दर्ज हुआ।

सामान्यतः जुलाई के महीने में दिल्ली में 209.7 मिलीमीटर होती है बारिश
इस साल मानसून ने 29 जून को दिल्ली और देश के बाकी हिस्सों को कवर किया था। दिल्ली में मानसूनी बारिश की शुरुआत दो दिन देर से हुई। हालांकि इसके बाद से राजधानी में मानसून की बारिश ज्यादातर धीमी और बिखरी हुई रही है। सामान्यतः जुलाई के महीने में दिल्ली में 209.7 मिलीमीटर बारिश होती है। पिछले साल जुलाई में 203.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

गुरुग्राम में झमाझम बारिश से हुआ मौसम सुहाना 
दिन भर उमस के बाद शाम सात बजे के बाद शहर के झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके पहले आंधी और तेज हवाएं चली। इसके बाद तेज बारिश शुरू होने के कारण कई जगह जाम लग गया। अचानक हुई बारिश के बाद लोग यहां-वहां शेड की तलाश में नजर आए। यह समय लोगों के कार्यालय से लौटने का था। सदर बाजार, सेक्टर 31, ओल्ड दिल्ली रोड, रेलवे रोड, दिल्ली गुरुग्राम बार्डर पर सरक-सरक कर वाहन चल रहे थे।बारिश ने हालांकि मौसम सुहाना बना दिया है मगर इसके कारण शहर के कई जगह पानी जमा होने के कारण राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।

देर रात नोएडा सेक्टर-60 में लगा लंबा जाम

rain in Delhi-NCR noida weather rain in noida
नोएडा सेक्टर-60 में लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

देर रात नोएडा सेक्टर-60 में लगा लंबा जाम।


 

सरकार के दावे फुस्स, सड़कें फिर बनी स्विमिंग पूल- सौरभ भारद्वाज
राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई बारिश को लेकर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। आप का दावा है कि दिल्ली एक बार फिर जलमग्न हो गई। बुधवार की शाम हुई एक घंटे की बारिश में चार इंजन वाली सरकार के सारे दावे फुस्स हो गए। जगह-जगह जलभराव से दिल्लीवालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन रेंगने को मजबूर हुए। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया एक्स पर सड़कों पर हुए जलभराव की तस्वीरें साझा कर भाजपा की नाकामी पर तीखा हमला बोला।



लुटियंस दिल्ली में जलभराव 
सौरभ भारद्वाज ने लुटियंस दिल्ली में जलभराव की फोटो साझा कर कहा कि ये दिल्ली का लुटियंस इलाका है। पीडब्ल्यूडी, जल और बाढ़ नियंत्रण मंत्री प्रवेश वर्मा के सरकारी निवास के पास की सड़क का सिर्फ एक घंटे की बारिश में ये हाल है। एक और पोस्ट कर कहा कि एक घंटे की बारिश में फुलेरा पंचायत के चारो इंजन पानी में डूबे। बारिश से अलकनंदा-ग्रेटर कैलाश का बुरा हाल है।

चार इंजन की सरकार होने के बावजूद भी दिल्ली बनी जल-नगर
आप के वरिष्ठ नेता व एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने एक्स पर जलभराव की एक वीडियो साझा कर कहा कि चार इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद भी दिल्ली बनी जल-नगर। सीएम रेखा गुप्ता के वादे फिर साबित हुए खोखले। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा था कि इस बार दिल्लीवाले मानसून का आनंद लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed