फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rain in Delhi ncr for the next three days Yellow alert issued

Monsoon Alert: कब आएगा दिल्ली-NCR में मानसून, हो गया साफ, राजधानी में अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा; यलो अलर्ट

Tue, 25 Jun 2024 08:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Jun 2024 08:59 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से मानसून उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू करेगा। दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने और 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

विज्ञापन
rain in Delhi ncr for the next three days Yellow alert issued
दिल्ली में मानसून आने वाला है - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला है। दरअसल दो से तीन दिन में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 26 जून से एक जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया है। इस कारण यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 जून से 28 जून तक हल्की बारिश जबकि 29 जून से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना है। इस कारण तापमान भी 38-35 डिग्री के बीच बना रहेगा। हालांकि अभी उमस के परेशान करते रहने की संभावना है। अब लू चलने के संकेत नहीं हैं।

विज्ञापन

बीते दिनों हुई हल्की बारिश से उत्तर भारत में मौसम सुहावना बना हुआ है। इससे 40 डिग्री से ऊपर चल रहे तापमान पर भी ब्रेक लगा है और लू से भी राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को तापमान 40 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं सुबह 8.30 बजे तक 001.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में हल्की धूप निकलती रही। इसके साथ ही उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। नमी का अधिकतम स्तर 92 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अब तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आएगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून से मानसून उत्तर पश्चिम भारत के कुछ राज्यों में अपना असर दिखाना शुरू करेगा। दिल्ली में बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने और 25-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 29 जून को दिल्ली में मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। वहीं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। दिल्ली में एक जून से अब तक 06.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed