फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain causes loss of lakhs, artisans recreate Ravana effigies

बारिश भी न तोड़ सकी हौसला: लाखों का नुकसान, पर कारीगरों ने न मानी हार; रोटी-नींद छोड़ रावण को फिर किया खड़ा

Thu, 02 Oct 2025 07:50 AM IST
विजय पुंडीर नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली
नितिन राजपूत, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 02 Oct 2025 07:50 AM IST
सार

राजधानी के तितारपुर, नंगली डेयरी, राजौरी गार्डन, रमेश नगर, ओखला, कालकाजी, शाहदरा, सीलमपुर और दिलशाद गार्डन समेत अन्य इलाकों में रावण दहन के लिए रावण को खरीददारी देखते ही बन रही थी। लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। लेकिन रावण के विशाल पुतलों को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर फिर से लगे हैं।

विज्ञापन
Rain causes loss of lakhs, artisans recreate Ravana effigies
पुतले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते तीन दिन से घर नहीं गया था, सोचा था कि मंगलवार को आराम से काम खत्म करने के बाद परिवार के साथ समय बीताऊंगा। लेकिन इंद्रदेव को कुछ और ही मंजूर था। कर्ज लेकर पुतलों को बनाने का काम शुरू किया। अब बारिश ने इतना नुकसान कर दिया है कि समझ नहीं आ रहा, कैसे परिवार का पेट पालूंगा। यह कहते हुए रावण का पुतला बना रहे कारीगर कृष्ण भावुक हो गए।  कृष्ण ने कहा, पूरी लगन से रावण के पुतलों को अंतिम रूप देने में लगा हूं। बच्चों से भी बात नहीं की है। सोचा, अगर इस बार ना बना सका, तो कई लोगों का दशहरा अधूरा रह जाएगा...।

विज्ञापन

राजधानी के तितारपुर, नंगली डेयरी, राजौरी गार्डन, रमेश नगर, ओखला, कालकाजी, शाहदरा, सीलमपुर और दिलशाद गार्डन समेत अन्य इलाकों में रावण दहन के लिए रावण को खरीददारी देखते ही बन रही थी। लेकिन बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। लेकिन रावण के विशाल पुतलों को अंतिम रूप देने के लिए कारीगर फिर से लगे हैं। उन्होने न रोटी खाई, न नींद ली, बस दिन रात काम में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तितारपुर में 45 वर्षीय कारीगर राजो और उनकी टीम ने बताया कि कई दिनों से अपनी पूरी ताकत झोंक दी। बीते मंगलवार को हुई बारिश में 50 में से 45 पुतले पुतले नष्ट हो गए थे। ऐसे में लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। ऐसे में उन्होंने ठाना कि हर बार की तरह पुतले समय पर तैयार होंगे। चाहे कुछ भी करना पड़े। 

विज्ञापन

भीग गया कारीगरों का सपना
कारीगर ओमपाल ने बताया कि वो खुद 15 घंटे से भूखे हैं। इसका कारण लाखों का नुकसान और समय की कमी है। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी, दिन-रात एक कर दिया, ताकि रावण खड़ा हो सके। उन्होंने बताया कि सोचा था इस बार अच्छा व्यापार होगा, लेकिन मौसम और ऑर्डर की कमी ने सब चौपट कर दिया। वहीं, कारीगर दिलीप ने बताया कि कर्ज लेकर काम शुरू किया था। उम्मीद थी कि त्योहार तक घाटा भर जाएगा। लेकिन, बारिश ने मेहनत को गलियों में बहा दिया। 

दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक
इस बार रावण के पुतलों पर ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित नारे लिखे हुए हैं। कारीगर महेंद्र पाल राय ने बताया रावण की विशाल मूंछों पर ऑपरेशन सिंदूर कामयाब, भारतीय सेना को सलाम जैसे कई तरह के कोटेशन लिखें हैं।

जलने से पहले रावण लगाएगा ठहाके
जलने से पहले रावण ठहाके लगाएगा और उसके आखों से आग बरसेगी। राजधानी की रामलीलाओं में इस बार दर्शकों को कुछ नया और बेहद आकर्षक देखने को मिलेगा। विजयदशमी पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाने के लिए इस बार हाईटेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। लालकिला मैदान में लवकुश रामलीला कमेटी ने हाईटेक पुतलों की खास तैयारी कराई है। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को मोबाइल फोन से दहन करने की व्यवस्था है। जैसे ही स्क्रीन पर टच किया जाएगा, पुतलों में बारी-बारी से आग लगेगी। पुतलों से जलने से पहले रोने और ठहाके मारने की आवाज भी निकलेगी, जिससे दर्शकों को मानो जीवंत दृश्य का अनुभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed