फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain and strong winds in Delhi-NCR.

Delhi-NCR Weather: गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाओं ने किया मौसम सुहाना; बिजली गिरने की आशंका

Sat, 13 Jun 2026 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Jun 2026 01:14 AM IST
सार

गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है।  

विज्ञापन
Rain and strong winds in Delhi-NCR.
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की थी। विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं।  

विज्ञापन

 

बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी के हिस्से भी शामिल
चेतावनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और नारनौल समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव और बरसाना क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान
इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, बयाना, झुंझुनूं, खैरथल, कोटपूतली, राजगढ़ और महंदीपुर बालाजी सहित कई इलाकों में भी तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

लोगों से घरों में रहने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित मौसमीय प्रभावों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed