{"_id":"5c655b92bdec2273a1356961","slug":"rain-and-hailstone-lashes-in-parts-of-hapur-delhi-ncr-all-update","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हापुड़ के कई गांवों में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, पहले गिरे सूखे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हापुड़ के कई गांवों में भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, पहले गिरे सूखे ओले
Thu, 14 Feb 2019 05:44 PM IST
यशवीर सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
Published by: यशवीर सिंह
Updated Thu, 14 Feb 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
हापुड़ में गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एससीआर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। कई जगह से सूखे ओले गिरे हैं, बारिश बाद में हुई। ओले गिरने से आलू और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
हापुड़ जिले में मोदीनगर रोड पर बदनौली और कैली गांव के पास सुबह अचानक सूखे ओले गिरने लगे। यह देख लोग हैरान रह गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
इसके बाद हापुड़ -किठौर रोड पर अतराड़ा और टयाला गांव में पहले सूखे ओले गिरे। इसके बाद मूसलाधार बारिश हुई। गुरुवार की सुबह हुई भारी ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अतराड़ा के ग्राम प्रधान देवेंद्र त्यागी ने बताया कि बारिश से पहले ओले गिरे, इससे लोग चौंक गए। खेतों में काम कर रहे किसान भी ओले से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि आधा घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। जिससे इलाके में हो रही आलू और सरसों की फसल को काफी नुकसान हो गया है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं।