फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rain alert for two days today and tomorrow in Delhi NCR weather update

Delhi NCR Weather: दिल्लीवाले हो जाएं अलर्ट, ठंडी हवाएं... काली घटाएं; दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 15 Mar 2025 08:22 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Mar 2025 08:22 AM IST
सार

Weather Update: दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में शुक्रवार को बारिश हुई। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार 15 मार्च और 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Rain alert for two days today and tomorrow in Delhi NCR weather update
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और इसके आस पास के इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में शुक्रवार को मौसम ने करवट ले ली। दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

दो दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार अब 15 मार्च और 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 17 मार्च को तो अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Delhi: पुलिस ने किया पर्दाफाश, अवैध हथियार तस्करी गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

हवा सुधरी, एक्यूआई 179 दर्ज
राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के चलते लोगों को प्रदूषण से राहत मिली। बीते गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 179 दर्ज किया गया था। इसमें बुधवार की तुलना में 49 सूचकांक की गिरावट हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार तक हवा के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां 238 एक्यूआई दर्ज किया गया, जोकि हवा की खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में एक्यूआई के सबसे कम 94 रहा। इसके अलावा गुरुग्राम में 201, नोएडा में 109 और ग्रेटर नोएडा में 108 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed