फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways started 39 more new special trains Check tickets on these trains

छठ पर घर जाने वालों के लिए अच्छी खबर: रेलवे ने चलाई 39 और नई स्पेशल ट्रेन; इन गाड़ियों में चेक कर लें टिकट

Sun, 03 Nov 2024 09:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 09:34 PM IST
सार

उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोमवार के लिए खास तैयारी की है। दिल्ली के सभी स्टेशनों से पूर्वांचल के लिए करीब 39 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे ने अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
Railways started 39 more new special trains Check tickets on these trains
रेलवे ने चलाईं 39 नई स्पेशल ट्रेन - फोटो : एएनआई

विस्तार

छठ पर्व पर घर जाने के लिए दिल्ली के स्टेशनों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। रेलवे स्टेशन पर औसतन हर घंटे ट्रेन चल रही है। बावजूद भीड़ इतनी है कि ट्रेन कम पड़ जा रही हैं। रेलवे इस साल 7,435 विशेष गाड़ियों का संचालन कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रेलवे ने 188 विशेष ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों से रवाना किया।

विज्ञापन

उमड़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सोमवार के लिए खास तैयारी की है। दिल्ली के सभी स्टेशनों से पूर्वांचल के लिए करीब 39 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रेलवे ने अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की है। अधिक भीड़ होने की स्थिति में तत्काल स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा सके। स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं व ट्रेनों के आवागमन की सही समय की देखरेख के लिए रेलवे बोर्ड, जोनल रेलवे मंडल तथा स्टेशन स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है। कतारबद्ध तरीके से यात्रियों को ट्रेन में प्रवेश की व्यवस्था कर भीड़ प्रबंधन किया जा रहा है। अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान की तैनाती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षित टिकट के लिए स्टेशन पर भटक रहे हैं लोग
रेलवे की तरफ से तमाम इंतजाम भीड़ के सामने कमतर साबित होता दिखाई पड़ रहा है। रविवार को तो जाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी ऐसे में ट्रेन की कमी साफ तौर पर स्टेशनों पर दिखीं। आरक्षित टिकट के लिए स्टेशन पर लोग भटक रहे है। नियमित ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट तक नहीं मिल रहा है। तत्काल टिकट के लिए देर रात से ही स्टेशन के टिकट काउंटर पर लंबी-लंबी लाइन लग जाती है। हालांकि यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगता है।

विज्ञापन

सोमवार को चलने वाली विशेष ट्रेनें
ट्रेन संख्या 04032 आनंद विहार से सहरसा के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 4232 नई दिल्ली से सहरसा के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 04080 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के लिए शाम 7:30 बजे वाया मुरादाबाद, लखनऊ चलेगी।
ट्रेन संख्या 04096 आनंद विहार से अयोध्या कैंट के लिए सुबह 9 बजे वाया मुरादाबाद जंक्शन, लखनऊ चलेगी।
ट्रेन संख्या 04078 आनंद विहार से पटना के लिए रात 11:55 बजे चलेगी।
ट्रेन संख्या 04058 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए देर रात 11:15 बजे वाया मुरादाबाद जंक्शन, लखनऊ, छपरा, हाजीपुर चलेगी।
ट्रेन संख्या 02246 हजरत निजामुद्दीन से पटना के लिए रात 11:55 बजे वाया प्रयागराज जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन चलेगी।
ट्रेन संख्या 04494 नई दिल्ली से पटना जंक्शन के लिए सुबह 5 बजे वाया कानपुर, प्रयागराज जंक्शन, बक्सर, आरा चलेगी।
ट्रेन संख्या 03258 आनंद विहार से दानापुर के लिए चलेगी।
ट्रेन संख्या 05220 आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए सुबह 8 बजे वाया प्रयागराज जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर चलेगी।
ट्रेन संख्या 02276 नई दिल्ली दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन के लिए सुबह 9:30 बजे वाया टूंडला जंक्शन, कानपुर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed