फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways prepared action plan for prevention of corona virus

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रेलवे ने तैयार किया एक्शन प्लान

Sun, 15 Mar 2020 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2020 06:10 AM IST
विज्ञापन
Railways prepared action plan for prevention of corona virus
ट्रेनों की धुलाई - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए रेलवे ने भी एक्शन प्लान तैयार किया है। स्टेशन, परिसर, प्लेटफार्म, पूरी ट्रेन की सफाई व्यवस्था के साथ संक्रमण रोकने लिए ट्रेनों में स्प्रे किया जा रहा है। वहीं जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाए गए हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा यात्रियों को सार्वजनिक सूचना यंत्रों के माध्यम से उद्घोषणा कर सहयोग की अपील की जा रही है। शनिवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस के खतरे के प्रति रेलयात्रियों को जागरूक करने के लिए रेलवे चिकित्सा विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों स्टेशन प्रशासन के साथ मिलकर मार्च निकाला।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से निपटने और उसके संक्रमण को रोकने के लिए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली स्थित सेंट्रल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। वहीं यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए कीटाणुनाशक दवाइयों का छिड़काव रेलवे ट्रैक के साथ ही रेल कोचों में भी किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई यार्ड में बाहर से आने वाली सभी ट्रेनों की विशेष रूप से धुलाई की जा रही है। यार्ड में खड़ी ट्रेनों को कीटाणु रहित किया जा रहा है। रेल कोच में सीट के नीचे और कॉरिडोर में स्प्रे करवाया जा रहा है।  


दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में पोस्टर लगाने के आदेश दिए हैं। कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव के लिए रेलवे परिसर व स्टेशन पर लगे डिजिटल स्क्रीन पर विज्ञापन की जगह संदेश प्रदर्शित किए जा रहे हैं तथा उद्घोषणाएं की जा रही हैं। कर्मचारियों को अपने कार्य स्थल पर भी सावधानी बरतने का भी संदेश दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed