फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways extends operation of special trains till March

Delhi NCR News: रेलवे ने मार्च तक स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर चल रही स्पेशल ट्रेनों का संचालन मार्च के अंत तक जारी रखा जाएगा।

रेलवे के अनुसार दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल, पटना-नई दिल्ली, धनबाद-दिल्ली, शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल, सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल और पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल सहित कई महत्वपूर्ण रूटों पर स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं बढ़ाई गई हैं। इन ट्रेनों के संचालन की अवधि 13 से लेकर 31 मार्च तक अलग-अलग तारीखों तक बढ़ाई गई है। दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (03257) का संचालन 15 से 29 मार्च, आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर स्पेशल (03258) 16 से 30 मार्च, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05219) 13 से 27 मार्च और आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल (05220) 14 से 28 मार्च तक संचालित की जाएगी। इसके अलावा पटना-नई दिल्ली स्पेशल (03293) 16 से 30 मार्च, दिल्ली-पटना स्पेशल (03294) 17 से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article