फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railways announced to run special trains on occasion of Holi in Delhi

Indian Railways: महाकुंभ के बाद होली पर रेलवे की तैयारी, कन्फर्म टिकट का टोटा...दिल्ली से चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 01 Mar 2025 06:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 01 Mar 2025 06:41 PM IST
सार

Holi Special Train 2025: महाकुंभ के बाद अब रेलवे ने होली के पर्व को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। ज्यादातर नियमित ट्रेन तो पहले से ही फुल हैं। लेकिन स्पेशल ट्रेन चलाने की लगातार घोषणा हो रही है।

विज्ञापन
Railways announced to run special trains on occasion of Holi in Delhi
होली पर दिल्ली से स्पेशल ट्रेनें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ के बाद अब रेलवे होली में उमड़ने वाली भीड़ को लेकर फोकस करने में जुटा है। ज्यादातर नियमित ट्रेन तो पहले से ही फुल हो गई है। ऐसे में दिल्ली से पूर्वांचल दिशा की तरफ होली पर्व में शरीक होने वालों की परेशानी इनदिनों बढ़ी हुई है। हर दिन लोग टिकट काउंटर पर तो पहुंचते है लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है। स्थिति यह है कि अगले सप्ताह से होली त्योहार तक कन्फर्म टिकट का टोटा हो गया है। हालांकि रेलवे ने इसकी तैयारी की है और स्पेशल ट्रेन चलाने की लगातार घोषणा कर रही है।

विज्ञापन

होली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली के कई स्टेशनों से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भीड़ बढ़ने के साथ ही पूर्वांचल दिशा की तरफ जाने वाली ज्यादातर स्पेशल ट्रेन को आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलाने की तैयारी की गई। इस बीच रेलवे ने दिल्ली से दरंभंगा, वाराणसी, रक्सौल, बरौनी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों की राह आसान होगी।

ट्रेन संख्या 04012 पुरानी दिल्ली से दरभंगा के लिए चलेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 04011 दरभंगा-दिल्ली के लिए चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन 4, 07, 11, 14, 18 मार्च को चलेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन दरभंगा से दिल्ली के लिए 5, 8, 12, 15 और 19 मार्च को चलेगी। ट्रेन में एसी और स्लीपर कोच लगे होंगे।

एक अन्य ट्रेन 04024/04023 दिल्ली जंक्शन से वाराणसी के बीच चलेगी। दिल्ली जंक्शन से यह ट्रेन 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17 मार्च को चलेगी। वापसी दिशा में वाराणसी से 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18 मार्च को चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार-बरौली-आनंद विहार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
इसी तरह एक अन्य होली स्पेशल ट्रेन 04026/04025 दिल्ली जंक्शन- रक्सौल- दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन 6, 13, 20 मार्च को चलेगी। रक्सौल से 7, 14, 21 मार्च को दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या 04020/04019 आनंद विहार टर्मिनल बरौनी–आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी।

आरक्षित श्रेणी वाली यह ट्रेन आनंद विहार से 2, 9, 16 मार्च को चलेगी। बरौनी से 3, 10, 17 मार्च को चलेगी। गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, राय बरेली, प्रतापनगर, वाराणसी, औनिहार, गाजिपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर के रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed