Delhi: शिक्षिका साक्षी आहूजा की मौत का मामला, रेलवे बिजली विभाग ने दिल्ली पुलिस को सौंपी रिपोर्ट
रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे बिजली के उपकरणों के देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी किनकी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शिक्षिका साक्षी आहूजा की मौत के मामले में दिल्ली पुलिस को रेलवे की ओर से एक रिपोर्ट मिली है। रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लगे बिजली के उपकरणों के देखरेख और रखरखाव की जिम्मेदारी किनकी थी।
इससे यह तय हो पाएगा की घटना के लिए जिम्मेदार कौन था। गौरतलब है कि इस बहुचर्चित मामले में जांच के दौरान पुलिस रेलवे के दो वरिष्ठ इंजीनियरों वरिष्ठ इंजीनियर भारत भूषण और गोपाल कुमार से पूछताछ कर चुकी है। इन्हें पाबंद भी किया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिपोर्ट में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं। उनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी।