फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway Police solve theft case; jewelry worth

Delhi NCR News: रेलवे पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, 15 लाख के गहने बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। रेलवे पुलिस ने महिला के पर्स से जेवर और मोबाइल चोरी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहचान फरीदाबाद निवासी 23 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 15 लाख रुपये कीमत के चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पंजाब के अबोहर निवासी महिला 26 सितंबर को ट्रेन के इंतजार में रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर बैठी थी। उसने अपना पर्स पास में रखा था। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति पर्स चोरी कर फरार हो गया। पर्स में रियलमी मोबाइल, दो सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, अंगूठी, तीन मंगलसूत्र, दस्तावेज और नकदी थी। इस संबंध में ई-एफआईआर दर्ज की गई। जांच में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मोबाइल, सोने की चेन, मंगलसूत्र, बालियां, झुमके, लॉकेट, नोज पिन समेत अन्य आभूषण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक सोने की अंगूठी और लॉकेट उसने अपने दोस्त को दे दिया था। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article