फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Railway Link Road work suspended.

रेलवे ने लटकाया लिंक रोड का काम

Tue, 03 Feb 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 03 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Railway Link Road work suspended.
एनएच-24 से एनएच-58 (मेरठ तिराहे) तक निर्माणाधीन लिंक रोड के रेलवे के हिस्से का निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए जीडीए ने कमर कस ली है।
विज्ञापन


जीडीए अधिकारी प्रत्येक 15 दिनों में रोड निर्माण की प्रगति समीक्षा के लिए रेलवे अधिकारियों संग बैठक करेंगे। सोमवार को जीडीए में चीफ इंजीनियर के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी है। सब कुछ योजनानुसार हुआ तो लिंक रोड की शुरुआत शहरवासियों के लिए दिवाली का तोहफा हो सकती है।

एनएच-24 को एनएच-58 से जोड़ने के लिए लिंक रोड का निर्माण किया जा रहा है। जीडीए द्वारा रोड निर्माण के लिए अधिकृत मुंबई की कंपनी आईटीडी सीमेंटेशन प्रा. लिमिटेड ने अपना काम पूरा कर लिया है। रेलवे का काम बाकी है।
विज्ञापन


ऐसे में जनवरी 2015 से शुरू होने वाली रोड अक्तूबर 2015 तक ही शुरू हो पाएगी। जीडीए चीफ इंजीनियर वीके गोयल ने बताया कि रेलवे अधिकारियों संग बैठक कर रोड का निर्माण जल्द पूरा कराने पर मंथन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक 15 दिनों में रेलवे अधिकारियों संग बैठक कर रोड निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं की बाधाओं को दूर किया जाएगा। अक्तूबर तक रोड निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

लाखों लोगों को इंतजार
लिंक रोड का निर्माण पूरा होने का लाइन पार की बड़ी आबादी को इंतजार है। दोनों हाईवे के आपस में जुड़ने से जीटी रोड, मेरठ तिराहा, एनएच-24 पर जाम खत्म होगा। नया बस अड्डा स्टेशन से प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार योजना के लोगों को मेट्रो पकड़ने में आसानी होगी।

अक्तूबर में ही बन जाएगा ग्रेड सेपरेटर
अक्तूबर में ही जीटी रोड पर जीडीए द्वारा बनवाया जा रहा ग्रेड सेपरेटर बनकर तैयार हो जाएगा। ऐसे में लिंक रोड बनने से मेरठ तिराहे पर ट्रैफिक को आसानी से मैनेज किया जा सकेगा। जीडीए ने ग्रेड सेपरेटर का निर्माण शुरू करा दिया है।


रेल बजट के बाद धोबीघाट आरओबी
धोबीघाट आरओबी निर्माण की प्रक्रिया अब रेल बजट के बाद ही शुरू होगी। जीडीए अधिकारियों के मुताबिक फंडिंग पर सहमति दे दी है।

रेलवे अधिकारियों ने आरओबी निर्माण के प्रस्ताव को रेल बजट में शामिल कराने की बात कही है। रेल बजट में आरओबी निर्माण पर  मुहर लगते ही आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed