रेलवे की नई व्यवस्था लागू, टिकट वापस करना हुआ आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे द्वारा टिकटों की वापसी के बाबत किए गए परिवर्तन के क्रम में अब जनरल टिकटों की वापसी की कटौती में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। अब जनरल टिकट की वापसी पर 30 रुपये की कटौती की जाएगी।
रेलवे ने यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू कर दी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को ओल्ड और बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के काउंटर पर यात्रियों के साथ बहसबाजी भी होती रही।
रेलवे ने आरक्षित टिकटों की वापसी पर कटौती शुल्क में बढ़ोत्तरी कर दी है। इसी के साथ जनरल टिकट की वापसी में परिवर्तन कर दिया गया है। पहले आरक्षित टिकटों के सेकेंड क्लास की टिकट वापसी पर रेलवे 30 रुपये प्रति यात्री कटौती करता था।
टिकट काउंटर पर रुकेगी बहसबाजी
उसे बढ़ाकर अब 60 रुपये प्रति यात्री कर दिया है। जबकि स्लीपर टिकटों पर 60 रुपये बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया है। रेलवे ने अब जनरल टिकटों की वापसी शुल्क में भी बढ़ोत्तरी कर दी है।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि अब जनरल टिकटों की वापसी शुल्क 15 रुपये प्रति यात्री से बढ़ाकर 30 रुपये प्रति यात्री कर दिया गया है।
वहीं बल्लभगढ़ और ओल्ड रेलवे स्टेशनों पर कई यात्री जानकारी न होने के अभाव में काउंटर पर रेलकर्मियों से बहस करते नजर आए। क्योंकि रेलवे की ओर से काउंटरों पर कोई सूचना चस्पा नहीं की गई है।