फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Vihar death of the first owner of the house explosion

राहुल विहार प्रथम के मकान में धमाका मालिक की मौत

Sun, 13 Jul 2014 12:49 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 13 Jul 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rahul Vihar death of the first owner of the house explosion

विजयनगर के राहुल विहार प्रथम में शनिवार सुबह एलपीजी सिलेंडर और सिलिकोन केमिकल से भरे ड्रम तेज धमाके के साथ फट गए। आग लग गई। धमाके से कमरे की छत उड़ गई और दीवार ढह गई।

विज्ञापन


यह हादसा अवैध गैस रीफिलिंग के दौरान हुआ, जिसमें वहां काम कर रहे गोरेलाल (40) की मौत हो गई। उसके शव के चीथड़े उड़ गए। उसके शरीर के अंग कई सौ मीटर दूर पड़े मिले। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई।
विज्ञापन


एसएचओ विजयनगर ने बताया कि गोरेलाल एटा का रहने वाला था। करीब छह माह से वह अकबरपुर बहरामपुर निवासी विनय यादव के राहुल विहार स्थित मकान में किराए पर रह रहा था। सुबह करीब नौ बजे मकान में जोरदार धमाका हुआ। लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकलकर्मियों ने आग बुझाई। पुलिस छानबीन में पता चला कि गोरेलाल का क्षत-विक्षत शव पड़ा था। मकान की दीवार और छत गिरी हुई थी। गैस सिलेंडर और ड्रम फटे पड़े थे।

पुलिस गैस रीफिलिंग से इनकार कर रही है। एसएचओ का कहना है कि यहां सिलिकोन केमिकल तैयार किया जा रहा था। गैस रीफिलिंग नहीं। जांच जारी है। मृतक के भाई उपेंद्र ने इत्तेफाकिया हादसे में रिपोर्ट लिखाई है।


बम की तरह विस्फोट
लोगों का कहना है कि धमाका इतना जोरदार था कि लगा बम विस्फोट हुआ है। इस दौरान भीड़ जमा हो गई।

गोरखधंधे में कई और
सूत्रों का कहना है कि गैस रीफिलिंग और केमिकल बनाने के पीछे गोरेलाल के अलावा और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

कीटनाशक बन रहा था
एसएचओ ने बताया कि मकान में एलपीजी और सिलिकोन केमिकल मिलाकर एक ऐसा केमिकल तैयार किया जा रहा था, जो कॉकरोच और मच्छर मारने में इस्तेमाल होता है। इससे कम कीमत में मोटा मुनाफा कमाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed