फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi to meet Kejriwal's family to offer legal assistance: Sources

Arvind Kejriwal Arrest : आज केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, कानूनी सहायता की करेंगे पेशकश

Fri, 22 Mar 2024 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 06:52 AM IST
सार

इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिजनों से बात की है और उन्हें अपने और सबसे पुरानी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया। सूत्रों का कहना है कि राहुल आज केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे और कानूनी सहायता की पेशकश करेंगे। राहुल की कोशिश केजरीवाल से मिलने की भी रहेगी। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi to meet Kejriwal's family to offer legal assistance: Sources
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी नीति मामले में कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की सियासत गर्म हो गई है। इस बीच कांग्रेस सूत्रों ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल के परिजनों से बात की है और उन्हें अपने और सबसे पुरानी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया। सूत्रों का कहना है कि राहुल आज केजरीवाल के परिवार से मिलेंगे और कानूनी सहायता की पेशकश करेंगे। राहुल की कोशिश केजरीवाल से मिलने की भी रहेगी। 

विज्ञापन


कल शाम ढले शुरू हुआ ईडी का एक्शन 
कल शाम ढलते ही मुख्यमंत्री निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंच गई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से शराब नीति मामले में पूछताछ शुरू कर दी। रात होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दिल्ली सरकार के सामने नेतृत्व संकट का सवाल खड़ा हो गया। चर्चा आम हो गई कि मुख्यमंत्री जेल गए तो दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा। हालांकि, आप ने एक हस्ताक्षर कैंपेन चलाया था, जिसमें 90 प्रतिशत लोगों ने यह कहा था कि जेल से ही मुख्यमंत्री दिल्ली का शासन संभालेंगे।
विज्ञापन


आप ने कहा जेल से चलेगी सरकार
इधर, आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अपने मुखिया की गिरफ्तारी के बाद मुखर रहे और यहां तक कहा कि जेल से ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का शासन चलाएंगे। हालांकि, आप के कई विधायक ऊहापोह की स्थिति में रहे कि उन्हें मुख्यमंत्री निवास तक जाना है या नहीं। उन्हें अपने घरों में नजरबंद होने का भी संशय रहा। आम आदमी पार्टी में यह भी चर्चा आम रही कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। सूत्रों की माने तो मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन, संजय सिंह के जेल में होने से मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज ही कद्दावर नेता बनकर उभरे हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी सत्ता संभाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी बोलीं-जेल से ही सरकार चलाएंगे केजरीवाल
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा, वे जेल से ही सरकार चलाएंगे। केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं और रहेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें जेल से सरकार चलाने से रोक सके। 

  • दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा, विधायकों व सांसदों ने फैसला किया है कि केजरीवाल ही मुख्यमंत्री रहेंगे
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, डरा हुआ तानाशाह, मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed