फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi interacted with DTC drivers, conductors and marshals near Sarojini Nagar Bus Depot

'यूं ही चला-चल राही': DTC कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी... मार्शलों की समस्याएं सुनीं, किया ये वादा

Wed, 28 Aug 2024 10:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 10:21 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को डीटीसी कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि मुद्दे गंभीर, निदान जरूरी, लोकसभा में मसले उठाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi interacted with DTC drivers, conductors and marshals near Sarojini Nagar Bus Depot
राहुल गांधी ने डीटीसी कर्मचारियों से की मुलाकात - फोटो : X/congress

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरोजिनी नगर बस डिपो के पास डीटीसी के चालकों, परिचालकों और मार्शलों के साथ बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने डीटीसी के संविदा कर्मचारियों से उनकी समस्याओं पर सवाल-जवाब किया। कर्मियों की समस्याएं सुनने के बाद राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि उनकी जरूरी मांगों को संसद में उठाएंगे।

विज्ञापन

कर्मचारियों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने लो फ्लोर डीटीसी बस में यात्रा की। यात्रा के दौरान उनके साथ आम यात्री भी मौजूद थे। लोगों ने राहुल गांधी से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने राहुल से अपनी समस्याएं साझा कीं। राहुल गांधी ने उनके मुद्दों पर विस्तार से सवाल-जवाब किए। कर्मचारियों ने कहा कि कई-कई सालों से वह संविदा पर काम कर रहे हैं। बावजूद नौकरी पक्की नहीं हो पाई है। वहीं, डीटीसी के बेड़े में लंबे समय से एक भी सरकारी बस नहीं शामिल हुई है। इस पर राहुल गांधी ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि आपके मुद्दों को हम संसद में उठाएंगे।
 

विज्ञापन

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल की बातचीत की तस्वीरें एक्स पर पोस्ट कीं। उन्होंने कहा, हजारों बसों वाले परिवहन निगम को जनता की सेवा में चलाने वाले ड्राइवर, कंडक्टर और मार्शल कैसे अपना घर चलाते होंगे? महंगाई, बच्चों की बढ़ती फीस, वेतन और पेंशन को लेकर तनाव के बीच वे अपना जीवन कैसे चलाते होंगे? उन्होंने कहा कि देश में ऐसी करोड़ों आवाजें हैं, जो भयानक आर्थिक असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं। उनके मन की बात सुनना जरूरी है। राहुल गांधी लगातार उनकी बात सुन रहे हैं और उनके लिए न्याय की आवाज उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed