फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rahul Gandhi Got Angry on Demolition of Delhi Slums in Rangpuri

पहले बुलडोजर मेरे ऊपर चलाना होगा: राहुल

Fri, 28 Nov 2014 03:52 PM IST
Updated Fri, 28 Nov 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Got Angry on Demolition of Delhi Slums in Rangpuri

दक्षिणी दिल्ली में रंगपुरी पहाड़ी की झुग्गियों को ढहाने के मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है। बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रंगपुरी पहाड़ी पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगली बार पहले बुलडोजर उनके ऊपर से चलेगा। कांग्रेस गरीबों के हक की लड़ाई आखिरी सांस तक लड़ती रहेगी।
विज्ञापन


राहुल के साथ प्र्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद थे। भारी सुरक्षा के बीच रंगपुरी पहुंचे राहुल गांधी ने लोगों से मुलाकात की और उनसे वादा किया कि कोई भी उनके साथ ज्यादती नहीं कर पाएगा। राजधानी में किसी को बेघर नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सर्द मौसम में गरीबों को उजाड़ना बेहद दुखद है। भाजपा साजिशन इस तरह के कदम उठा रही है।

आप ने भाजपा पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Rahul Gandhi Got Angry on Demolition of Delhi Slums in Rangpuri

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दक्षिणी दिल्ली की रंगपुरी पहाड़ी की झुग्गियों को साजिशन हटाया गया है। बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली से आप के लोकसभा प्रत्याशी रहे कर्नल देवेंद्र सहरावत ने इसके पीछे भाजपा विधायक का हाथ होने की बात कही।

सहरावत का आरोप है कि सर्द मौसम में तीन सौ परिवारों को बेघर कर दिया गया। सहरावत ने कहा कि भाजपा विधायक सत्यप्रकाश राणा ने इसके लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखा था। इसमें झुग्गियों को पर्यावरण खराब होने के साथ इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की सुरक्षा को खतरा बताया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed