फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Raghav Chadha said efforts are being made to tarnish the image of CM Kejriwal In AAP press conference

भाजपा के खिलाफ 'आप' पहुंची ईसी: सांसद राघव चड्ढा बोले- सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश, मांगा समय

Wed, 15 Nov 2023 05:33 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 15 Nov 2023 05:33 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
Raghav Chadha said efforts are being made to tarnish the image of CM Kejriwal In AAP press conference
आप सांसद राघव चड्ढा - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता की। जिसमें राज्यसभा से आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सीएम केजरीवाल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा पिछले कुछ दिनों से कैंपेन चला रही है। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की ओर से षड्यंत्र रचा जा रहा है।
विज्ञापन

  प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि बीते कुछ दिनों से अरविंद केजरीवाल चुनाव में व्यस्त हैं। साथ ही चुनाव वाले राज्यों में स्टार कैंपेनर भी हैं। उनके खिलाफ लगातार छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया के जरिए भाजपा कैंपेन चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के इस षड्यंत्र के खिलाफ और अरविंद केजरीवाल के चरित्र को खराब करने के लिए जो प्रयास भाजपा कर रही है। उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में एक चिट्ठी दे रही है। हमने चुनाव आयोग से समय मांगा है। हमने आज एक चिट्ठी के जरिए चुनाव आयोग से समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed