फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rag picker steals 38 tablets and 56 ceiling fans from Municipal Corporation of Delhi school

कबाड़ी ने कंगाल किया स्कूल: दिल्ली के विद्यालय से चुराए 38 टैबलेट, 56 छत के पंखे व CCTV, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 20 Jul 2023 09:10 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 09:10 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मटियाला स्थित दिल्ली नगर निगम के प्रिंसिपल ने 25 जुलाई की रात स्कूल में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल से 38 टैब, 56 सीलिंग पंखे और सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए हैं।

विज्ञापन
Rag picker steals 38 tablets and 56 ceiling fans from Municipal Corporation of Delhi school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका जिला पुलिस ने मटियाला स्थित दिल्ली नगर निगम विद्यालय में हुई चोरी के मामले को सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों ने स्कूल से 38 टैब, 56 छत के पंखे और सीसीटीवी कैमरे की चोरी कर ली थी। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस ने आरोपी की पहचान की। पुलिस ने बदमाश और चोरी का सामान खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 15 टैब बरामद कर लिए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मटियाला स्थित दिल्ली नगर निगम के प्रिंसिपल ने 25 जुलाई की रात स्कूल में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि चोर स्कूल से 38 टैब, 56 सीलिंग पंखे और सीसीटीवी कैमरे चुराकर ले गए हैं। शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने छानबीन कर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जिला की सेंधमारी निरोधक शाखा के निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने घटना स्थल के साथ-साथ आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें दिखे बदमाशों के वारदात से पहले और बाद के आने जाने के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसके जरिए पुलिस को पता चला कि आरोपी स्कूल का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे बदमाशों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया।

विज्ञापन

इसी दौरान हवलदार कृष्ण को सूचना मिली कि वारदात में शामिल मटियाला निवासी राज कुमार 9.30 बजे रात आनंद विहार रेलवे स्टेशन आएगा। पुलिस टीम ने वहां घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से चोरी के चार लेनोवो टैब बरामद कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले उत्तम नगर निवासी आशु को सेक्टर-2 द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने उसके कब्जे से चार टैब भी बरामद कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने राज कुमार के घर से सात टैब बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करता है। अप्रैल 2023 से राकेश के संपर्क में आने के बाद स्मैक का आदी हो गया। उसने बताया कि वह राकेश के साथ मिलकर स्कूल में चोरी की। उसके बाद छत के पंखे सूरज कबाड़ी को और चार टैब अपने परिचित आशु को बेच दिए। पुलिस सूरज और राकेश की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि राज कुमार पर पहले से छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed