फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   radio taxis will replace ncr taxis

रेडियो टैक्सी फेल, मिलेंगी सिर्फ एनसीआर टैक्सियां

Tue, 24 Nov 2015 04:31 PM IST
Updated Tue, 24 Nov 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
radio taxis will replace ncr taxis

एनसीआर के जनपदों में परिवहन विभाग का रेडियो टैक्सी चलाने का प्लान नाकाम हो गया है। दो साल बाद भी लोगों ने रेडियो टैक्सी का एक भी परमिट नहीं लिया।

विज्ञापन


अब एनसीआर परमिट की टैक्सियों के परमिट जारी किए जा रहे हैं। पहले दिन ही 170 टैक्सियों के परमिट जारी कर दिए गए। इन टैक्सियों से लोग दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और राजस्थान के एनसीआर वाले जनपदों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग ने दो साल पहले गाजियाबाद सहित प्रमुख शहरों में रेडियो टैक्सी चलाने की योजना तैयार की थी। ये टैक्सियां केवल यूपी में दौड़ सकती थीं। इनको दिल्ली में जाने की इजाजत नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही दिन जारी हुए 170 एनसीआर टैक्सियों के परमिट

radio taxis will replace ncr taxis

गाजियाबाद के ज्यादातर लोगों का आनाजाना दिल्ली में रहता है। ऐसे में रेडियो टैक्सी में लोगों ने रुचि नहीं ली। दो साल में एक भी परमिट जारी नहीं हो सका। अब परिवहन विभाग ने एनसीआर टैक्सी चलाने की योजना तैयार की है।

ये टैक्सियां दिल्ली के साथ ही यूपी, हरियाणा व राजस्थान के एनसीआर वाले जनपदों में दौड़ सकेंगी। लोगों ने एनसीआर टैक्सियों को हाथों-हाथ लिया और पहले ही दिन 170 टैक्सियों के परमिट जारी हो गए।

आरटीओ मयंक ज्योति ने बताया कि एनसीआर टैक्सियां लोगों के लिए फायदेमंद हैं। इनकेचलने ये दिल्ली-गाजियाबाद में निजी कारों का दबाव कम होगा। इससे न तो बसों में परेशान होना पड़ेगा और न ही अपनी कार लेकर जाने का झंझट। इन टैक्सियों का संचालन परमिट लेने के साथ ही शुरू हो गया है।

सड़कों पर बढ़ेंगे 10 हजार ऑटो
राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में दस हजार ऑटो और जुड़ेंगे। कोर्ट में इस दस हजार परमिट को लेकर दायर केस खत्म हो गया है। परिवहन मंत्री के पास इसका प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है, वहां से मंजूरी मिलते ही पुराने आवेदनों पर ही परमिट बांटने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही राजधानी में ऑटो की संख्या बढ़कर एक लाख हो जाएगी। जिसका फायदा यात्रियों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed