डीपीएस की राधिका गुप्ता ने ग्रेटर नोएडा में मारी बाजी, हासिल किये 498 अंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा की छात्रा राधिका गुप्ता ने 500 में से 498 अंक पाकर ग्रेटर नोएडा में बाजी मार ली। देश में 99.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर आए 24 विद्यार्थियों में से राधिका भी शामिल है। डीपीएस की ही छात्रा जैहरा अजीम ने भी 99 फीसदी अंक लेकर ग्रेटर नोएडा में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर भी डीपीएस के श्रीगोपाल और एस्टर पब्लिक स्कूल की चहल गुप्ता 98.6 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से रहे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की के अधिकतर स्कूलों में 100 फीसदी विद्यार्थी पास हुए।
सीबीएसई का 10वीं का परिणाम सोमवार दोपहर 3 बजे घोषित हुआ। दोपहर 1 बजे के करीब सोशल मीडिया पर परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की सूचना मिलने लगी। ज्यादातर विद्यार्थियों ने स्मार्टफोन पर परिणाम सर्च करना शुरू कर दिया तो ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार परिणाम जानने के लिए स्थानीय साइबर कैफे पर पहुंचे।
शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल, जेपी इंटरनेशनल, जेपी पब्लिक स्कूल, रामईश इंटरनेशनल, सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज, विश्वभारती पब्लिक स्कूल, एस्टर पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, एचएल इंटरनेशनल स्कूल, एसेंट पब्लिक स्कूल समेत ज्यादातर स्कूलों का परिणाम 100 फीसदी रहा।
सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में ग्रेटर नोएडा के स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ज्यादा स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। यहीं नहीं, 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी रही है। काफी छात्रों को एक विषय में 100 फीसदी अंक मिले।
रायन इंटरनेशनल स्कूल के 286 छात्रों में से 270 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की। 121 छात्रों ने 90 और 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। सोमाभा ने 98.4 फीसदी अंक के साथ स्कूल में टॉप किया। ग्रेनो वेस्ट के ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल में 19 बच्चों ने परीक्षा दी थी। सुगम ने 95 प्रतिशत और निशांत बंसल ने 90 प्रतिशत अंक मिले। परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। जेपी पब्लिक स्कूल का परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। अर्शिया को 98.67 प्रतिशत, अदिति को 97.67 और रिपांजल को 97.5 फीसदी नंबर मिले।
एपीजे इंटरनेशनल स्कूल के नतीजे भी 100 फीसदी रहे। विधिता ने (98 फीसदी अंक) स्कूल में पहला स्थान हासिल किया है। जेपी इंटरनेशनल स्कूल के भी सभी बच्चे पास हुए है। वंश अग्रवाल और रिया अहलावत ने 97.2 प्रतिशत के साथ स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। समसारा स्कूल के सभी सभी बच्चे पास हुए हैं। यहां 96 प्रतिशत अंकों के साथ कनिका भाटी को पहला स्थान मिला। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के गौरव सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान हासिल किया। नतीजा शत-प्रतिशत रहा है।
वहीं एस्टर पब्लिक स्कूल के सभी बच्चे उत्तीर्ण हुए। यहां चहल गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। ग्रेटर वैली स्कूल में वैदेही सिंह ने 95 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह कैंब्रिज स्कूल के मयंक यादव ने सबसे अधिक 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। रामईश इंटरनेशनल स्कूल, एचएल इंटरनेशनल स्कूल, होली पब्लिक स्कूल, प्रज्ञान स्कूल (ग्रेनो), एसेंट इंटरनेशनल स्कूल और रोजा जलालपुर के संस्कार पब्लिक स्कूल का परिणाम भी 100 फीसदी रही। एसकेएस विद्या मंदिर, झट्टा, सेक्टर 158, नोएडा के पहले बैच में सात छात्राओं ने दाखिला लिया था। सभी पास हो गई हैं। सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल का रिजल्ट भी शत-प्रतिशत रहा।
नाम प्रतिशत स्कूल
राधिका गुप्ता 99.6 डीपीएस ग्रेटर नोएडा
जैहरा अजीम 99 डीपीएस ग्रेटर नोएडा
चहल गुप्ता 98.6 एस्टर पब्लिक स्कूल
श्रीगोपाल 98.6 डीपीएस ग्रेटर नोएडा
शोमाभा भट्टाचार्जी 98.4 रायन इंटरनेशनल स्कूल
अक्षिता दीक्षित 98.4 रामईश पब्लिक स्कूल
अंकित घोष 98.4 रामईश पब्लिक स्कूल
सौम्या सिंघल 98.2 रायन इंटरनेशनल स्कूल
शुभम गुप्ता 98.2 डीपीएस ग्रेटर नोएडा
हर्षिता गुप्ता 98.2 डीपीएस एनटीपीसी
मनमीत कौर 98.2 फादर एग्नल ग्रेनो
हिमांशु 98 नवोदय विद्यालय दादरी
आर्शिया कोहली 98 जेपी पब्लिक स्कूल
माधव मनीष गुलाटी 97.8 डीपीएस ग्रेटर नोएडा
खुशी गुप्ता 97.8 डीपीएस एनटीपीसी
पवनी शर्मा 97.6 रायन इंटरनेशनल स्कूल
वृद्धि अग्रवाल 97.6 डीपीएस एनटीपीसी
प्रेरणा 97.6 डीपीएस एनटीपीसी
आतीशी यादव 97.6 फादर एग्नल ग्रेनो
तनुजा भट्ट 97.6 रामईश इंटरनेशनल
रिया अहलावत 97.2 जेपी इंटरनेशनल स्कूल
सिमरन सिंह 97.2 फादर एग्नल ग्रेनो
अदिति बाठला 97 जेपी पब्लिक स्कूल
विदुषी 97 एसेंट इंटरनेशनल स्कूल
निकिता 97 फादर एग्नल ग्रेनो