फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   racket of making duped spare parts of apple busted

Delhi NCR News: एप्पल के नकली स्पेयर पार्ट्स बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
बड़ी मात्रा में नकली आई फोन स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नकली एप्पल स्पेयर पार्ट्स व एक्सेसरीज बनाने वाले रैकेट का पर्दाफाश करते हुए पांच दुकानदारों दिनेश, शिवम सिंघल, शिवम, पुनीत और रामकरण शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी मात्रा में नकली आई फोन स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज जब्त की गईं हैं। इनकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रहीं हैं।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार ने बताया कि 6 मार्च को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के रोहिणी इलाके में कई दुकानों में एप्पल के आईफोन के नकली स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज को असली बताकर बेचा जा रहा है। इसके बाद इंस्पेक्टर अजय शर्मा, एसआई मनीष कुमार व एसआई हितेश भारद्वाज की टीम ने एप्पल के अधिकृत प्रतिनिधि तौकीर चौधरी के साथ विकास सूर्या शॉपिंग मॉल और मंगलम प्लेस, रोहिणी में दिनेश स्पेयर पार्ट, सिंघल्स मोबाइल एक्सेसरीज, प्रधान जी कम्युनिकेशन, सतगुरु एक्सेसरीज और कंसल एक्सेसरीज एनएक्सटी नाम की पांच दुकानों में छापेमारी की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दुकानों से भारी मात्रा में नकली आईफोन स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज बरामद हुईं हैं। इनमें बैक पैनल, बैक बॉडी, बैटरी, चार्जिंग फ्लेक्स, बैक कवर, एडैप्टर और यूएसबी-सी केबल शामिल हैं। आरोपी दिनेश दिल्ली के सुल्तान पुरी, शिवम सिंघल बुध विहार फेज-I, शिवम समय पुर बादली, पुनीत सेक्टर-6 रोहिणी और रामकरण शर्मा सेक्टर-7 रोहिणी का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed