फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Race for admission to DU's one-year PG program begins

Delhi NCR News: डीयू के एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम में दाखिले की दौड़ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
उम्मीदवार अलग-अलग 46 कोर्स में दाखिले के लिए कर सकेंगे पंजीकरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) प्रोग्राम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी https://pgportal.uod.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
डीयू की दाखिला शाखा की डीन प्रोफेसर हनीत गांधी ने बताया कि विश्वविद्यालय के चार वर्षीय अंडरग्रेजुएट (यूजी) प्रोग्राम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम के तहत 46 पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित होने के बाद आवेदन की अंतिम तिथि जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले पंजीकरण संबंधी दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ने की अपील की है। एक वर्षीय पीजी प्रोग्राम केवल उन छात्रों के लिए है, जिन्होंने डीयू से यूजीसीएफ-2022 (एनईपी-2020 आधारित) के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा किया है। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश चार वर्षीय ग्रेजुएशन के मेरिट स्कोर के आधार पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


पीएमबी में प्रवेश के लिए भी आवेदन शुरू

विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.एससी. प्लांट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी (पीएमबी) में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दो वर्षीय इस पीजी प्रोग्राम के लिए अभ्यर्थी https://pgportal.uod.ac.in/gatb-login पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश गेट-बी 2026 के स्कोर के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच वर्षीय लॉ के स्पॉट राउंड की घोषणा

डीयू ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम के पहले स्पॉट राउंड की घोषणा भी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 जुलाई रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस राउंड में 18 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, बीटेक दाखिले की दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 8 जुलाई शाम 4:59 बजे तक आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed