फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Question raised on Facebook in the assembly peace and harmony committee meeting

विधानसभा शांति एंव सद्भाव समिति की बैठक में फेसबुक पर सवाल उठाया गया

Tue, 13 Oct 2020 01:16 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Question raised on Facebook in the assembly peace and harmony committee meeting
दिल्ली विधानसभा - फोटो : फाइल फोटो

शांति एवं सद्भाव समिति की बैठक में सोमवार विधानसभा में की गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाया गया और पिछली बैठक में लगाए गए आरोप को भी संज्ञान में लिया गया। सद्भाव कमेटी के अध्यक्ष राघव चड्ढा की अध्यक्षता में कई गवाहों ने भी फेसबुक पर गंभीर आरोप मढ़ा।

विज्ञापन


बिजली, दूरसंचार के क्षेत्र में कार्यकर्ता प्रबीर पुरकायस्थ समिति के सामने स्पष्ट रूप से बताया कि फेसबुक के व्यापार मॉडल और लोगों की सक्रियता में वृद्धि के लिए घृणा को बढ़ावा देकर शांति-सद्भाव को बिगाड़ने के बीच सीधा संबंध है। फेसबुक ने एक संगठन के तौर पर इस तरह की स्थिति प्राप्त कर ली है कि वह भारतीय कानूनों द्वारा बाध्य नहीं है। फेसबुक का जहां मुख्यालय स्थित है वहां केवल अमेरिकी कानूनों द्वारा बाध्य है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि भारतीय संगठन की ओर से भड़काऊ और घृणित सामग्री को फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत करने पर फेसबुक उदासीनता दिखाता है। लेकिन जब अमेरिका में इस तरह की खबरें उनके लिए शर्मनाक बन जाती हैं तो प्रतिक्रिया करता है। फेसबुक अपने बिजनेस मॉडल के माध्यम से कथित तौर पर नफरत को बढ़ावा देता है। क्योंकि इससे यह अधिक लोगों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर शिकायत भेजने वाले व्यक्ति को यह जानने का अधिकार होना चाहिए कि उसकी शिकायत का क्या हुआ। लेखक प्रतीक सिन्हा ने समिति से कहा कि फेसबुक के कामकाज और संरचना में पूरी तरह से अस्पष्टता है इसका कारण संचालन में कोई पारदर्शिता नहीं होना है। उन्होंने दिल्ली दंगों के दौरान घटे विभिन्न घटनाक्रमों को विस्तृत रूप से साझा किया। दोनों गवाहों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ज्वलंत मुद्दों से निपटने और ढ़ांचागत सुधार को लेकर सुझाव विस्तृत तौर पर समिति को लिखित में देने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed