फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Question over fire brigade on Delhi Anaj Mandi Fire

ग्राउंड रिपोर्टः फायर विभाग ने गंभीरता से ली होती सूचना तो बच जाती कई जिंदगियां

Sun, 08 Dec 2019 04:48 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 08 Dec 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Question over fire brigade on Delhi Anaj Mandi Fire
अनाज मंडी अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के गोदाम में आग लगने की सूचना जब फायर ब्रिगेड को दी गई, तो फायर ब्रिगेड ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना जिस व्यक्ति ने दी उसने पूरी सूचना नहीं दी। 

विज्ञापन


फायर ब्रिगेड को यही भी बताया गया था कि इमारत में आग लगी है। सूचना देने वाले ने यह नहीं बताया कि जिस इमारत में आग लगी है उसमें काफी लोग फंसे हुए है। इस कारण शुरू में मौके पर फायर ब्रिगेड की कुछ ही गाड़ियां भेजी गई थीं।
विज्ञापन


फायर विभाग के सूत्रों का कहना है कि उन्हें समय से सूचना मिलती तो इतने लोगों की जान नहीं जाती। अनाज मंडी में जिस जगह अग्रिकांड हुआ वहां सकरी गलियां हैं। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से अंदर नहीं जा पा रही थी जिससे बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी का नहीं था प्रबंध

उन्होंने बताया कि पानी का भी कोई प्रबंधन नहीं था। इस कारण आग फैलती चली गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके में प्लास्टिक का काम ज्यादा होता है। इस कारण आग फैलती चली गई और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों को इलाके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। साथ ही यह भी पता नहीं था कि इस इलाके में प्लास्टिक का ज्यादा काम होता है। आग पर काबू पाने के लिए शुरू में कुछ ही गाड़ियां भेजी गई थी। बाद में बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed