ग्राउंड रिपोर्टः फायर विभाग ने गंभीरता से ली होती सूचना तो बच जाती कई जिंदगियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में झांसी रोड स्थित अनाज मंडी के गोदाम में आग लगने की सूचना जब फायर ब्रिगेड को दी गई, तो फायर ब्रिगेड ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया। वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना जिस व्यक्ति ने दी उसने पूरी सूचना नहीं दी।
फायर ब्रिगेड को यही भी बताया गया था कि इमारत में आग लगी है। सूचना देने वाले ने यह नहीं बताया कि जिस इमारत में आग लगी है उसमें काफी लोग फंसे हुए है। इस कारण शुरू में मौके पर फायर ब्रिगेड की कुछ ही गाड़ियां भेजी गई थीं।
फायर विभाग के सूत्रों का कहना है कि उन्हें समय से सूचना मिलती तो इतने लोगों की जान नहीं जाती। अनाज मंडी में जिस जगह अग्रिकांड हुआ वहां सकरी गलियां हैं। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से अंदर नहीं जा पा रही थी जिससे बचाव कार्य में काफी परेशानी हुई।
पानी का नहीं था प्रबंध
उन्होंने बताया कि पानी का भी कोई प्रबंधन नहीं था। इस कारण आग फैलती चली गई। कुछ देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल और आसपास के इलाके में प्लास्टिक का काम ज्यादा होता है। इस कारण आग फैलती चली गई और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड के कर्मियों को इलाके के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। साथ ही यह भी पता नहीं था कि इस इलाके में प्लास्टिक का ज्यादा काम होता है। आग पर काबू पाने के लिए शुरू में कुछ ही गाड़ियां भेजी गई थी। बाद में बड़ी संख्या में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा गया था।