{"_id":"5f2df06a8ebc3e3ce407af36","slug":"quarantine-concession-will-be-available-on-the-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर मिलेगी क्वारंटीन में छूट, डायल ने शुरू की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर मिलेगी क्वारंटीन में छूट, डायल ने शुरू की सुविधा
Sat, 08 Aug 2020 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
delhi airport
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर सुविधा पोर्टल तैयार किया है। इससे भारत आने वाले यात्री ऑनलाइन माध्यम से फार्म भरकर अपनी स्वास्थ्य रिपोर्ट देने के साथ क्वारंटीन में छूट के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, यह उनके स्वास्थ्य रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
इस पोर्टल को केंद्र सरकार समेत राज्य सरकारों से सलाह मशविरा कर तैयार किया गया है। जोकि केंद्र की गाइडलाइंस के पालन के साथ आठ अगस्त से सक्रिय होगा। क्वारंटीन में छूट पांच श्रेणियों के तहत दी जाएगी।
विज्ञापन
इसमें गर्भवती महिलाएं, परिवार में मृत्यु, गंभीर बीमारी से पीड़ित,10 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ व पिछले 96 घंटे में आरटी-पीसीआर कोरोना टेस्ट नेगेटिव रिपोर्ट होने पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर ई-फार्म भरना होगा। जिसमें पासपोर्ट व अन्य दस्तावेजों को संलग्न करना होगा। वहीं, फ्लाइट के लैंड होने से 72 घंटे पहले इसे जमा भी कराना होगा।
आवेदन करने के बाद आवेदन की कॉपी को संबंधित राज्य सरकार के पास भेज दिए जाएगा। जिसके बाद राज्य सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद यात्री को ई-मेल द्वारा सूचित किया जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय आगमन पर यात्रियों को सात दिनों के लिए अपने खर्चे पर क्वारंटीन सेंटर व सात दिनों के लिए होम क्वारंटीन रहना होता है।