फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   QR code and scanner will be installed in OPD in AIIMS Delhi trial will start from 21

AIIMS में लंबी लाइन से मुक्ति: पर्ची बनाने के लिए लगाए जाएंगे क्यूआर कोड व स्कैनर, 21 से शुरू होगा ट्रायल

Thu, 17 Nov 2022 10:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 17 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

इस प्रोजेक्ट को लेकर एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एम्स में आभा के माध्यम से पर्ची बनाने की सुविधा विकसित की जाए। इस सेवा के माध्यम से मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन
QR code and scanner will be installed in OPD in AIIMS Delhi trial will start from 21
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली की ओपीडी में उपचार के लिए आ रहे नए व अनुवर्ती मरीजों की पर्ची आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) से बनेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत 21 नवंबर से राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में यह सेवा शुरू होगी। इसके तहत ओपीडी में स्कैनर और क्यूआर कोड की सेवाएं शुरू की जाएगी। पायलेट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद एक जनवरी से इस सुविधा को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को लेकर एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि एम्स में आभा के माध्यम से पर्ची बनाने की सुविधा विकसित की जाए। इस सेवा के माध्यम से मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार नहीं करना होगा। वहीं, जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उनकी आभा आईडी बनाने के लिए काउंटर और कियोस्क बनाए जाएंगे। यह सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक आभा आईडी तैयार करेंगे। 21 नवंबर से यह पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू होगा। वहीं 1 जनवरी 2023 को एम्स नई दिल्ली के सभी ओपीडी में लागू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एम्स की ओपीडी में आने वाले मरीज पंजीकरण के लिए लंबी लाइनें लगती है। कई मरीजों के पास आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) उपलब्ध होने के बावजूद पंजीकरण के लिए मरीज को परेशान होना पड़ता है। इस समस्या को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन

सभी मरीजों का तैयार होगा डाटा
एम्स में उपचार करवाने आ रहे सभी मरीजों का ‘व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड’ (पीएचआर) तैयार किया जाएगा। इनमें मरीज की पर्ची, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य को ‘डिजिलॉकर’ में रखा जाएगा। इसके अलावा मरीजों की जागरूकता के लिए एक वीडियो संदेश भी तैयार किया जाएगा जिसे ओपीडी में 30 नवंबर से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed