{"_id":"58ce8a154f1c1be5431a144a","slug":"purvanchal-society-played-the-dhol-to-celebrate-yogi-cm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार के बनते ही पूर्वांचल समाज ने बजाया जश्न का ढोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार के बनते ही पूर्वांचल समाज ने बजाया जश्न का ढोल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 19 Mar 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath, celebration
- फोटो : अमर उजाला
योगी आदित्य नाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए जाने से साइबर सिटी के पूर्वांचल समाज के लोग झूम उठे। सैकड़ों की संख्या में पूर्वांचल के लोग शहर के रेलवे रोड पर एकत्र हुए और ढोल की थाप पर झूमते नजर आए। इनका कहना है कि पहली बार पूर्वांचल का कोई व्यक्ति प्रदेश का सीएम बना है।
विज्ञापन
यह बात काफी उत्साहित करने वाली है। उन्होंने कहा कि योगी ने भाजपा को बहुमत दिलाने में विशेष भूमिका निभाई है। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिला अपनी खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
पूर्वांचल समाज के राजेश पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसे ही धाकड़ मुख्यमंत्री की जरूरत थी। अब वहां का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री वह काफी प्रभावी साबित होंगे।
विज्ञापन
गुरुग्राम में रह रहे हजारों की संख्या में पूर्वांचल के लोग इससे काफी खुश हैं। अपनी इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए सभी एकत्र हुए थे। राजीव ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के बलिया से हैं उन्हें तो योगी के सीएम बनने से काफी खुशी हैं।
वह हमेशा जनता के बीच रहने वाले नेता हैं। वह लोगों को सुनते और समझते हैं। वहीं पालम विहार क्षेत्र में भी लोगों ने खुशी जताई। उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले उमाशंकर ने कहा कि उन्होंने भी लोगों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि योगी काम करने वाले व्यक्ति हैं। निश्चित रूप से प्रदेश का भरपूर विकास होगा।