यो यो हनी सिंह पर पंजाबी सिंगर ने बोला हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक शंकर साहनी का मानना है कि गाली और अश्लील शब्दों वाले गीत भारतीय संस्कृति और संगीत के लिए खतरा है।
उनका इशारा हनी सिंह जैसे रैपर की ओर था, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि युवा इस तरह के गीतों से अपने आप को बहुत जल्दी जोड़ रहा है। यही वजह है कि हिंदी फिल्मों में भी ऐसे गायकों की मांग बढ़ गई है।
शंकर साहनी, रविवार को सेक्टर-62 स्थित एवियर एजुकेशन हब में अपनी भजन एलबम हरि को सिमर, लॉन्च करने पहुंचे। इस एलबम के गीत संस्थान की चेयरमैन बिंदु सिंह ने लिखे हैं।
'उसने पंजाबी गानों की मांग खत्म करा दी'
एलबम में आठ भजन हैं, जिनमें शंकर ने अपनी आवाज और संगीत दिया है। इस एलबम को सोमवार को एक कार्यक्रम के जरिये पेश किया जाएगा। इस मौके पर भजन सम्राट अनूप जलोटा अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे। लॉन्चिंग के इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में शंकर ने कहा कि आने वाले वक्त में स्थानीय भाषाओं के गीत और भजन सीडी की ही मांग बरकरार रहेगी।
यूट्यूब के इस दौर में हिंदी फिल्म और पंजाबी गीतों की सीडी की मांग खत्म हो गई। इन गीतों को ज्यादातर पायरेटिड फॉर्म में ही सुना जा रहा है। रियेलिटी शो के बारे में उन्होंने कहा कि इनके फायदे और नुकसान दोनों हैं। युवाओं को मंच मिलता है, जिसमें पॉपुलेरिटी पाने का मौका बनता है। नुकसान ये कि इसमें पहचान कुछ क्षणों की है इसके बाद संघर्ष का बुरा दौर कम उम्र के ये लड़के बर्दाश्त नहीं कर पाते।