फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Punjab Police reach Dr kumar vishwas house then he attacks on kejriwal says he will cheat nation mark my words

कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस: कवि ने सीएम मान को चेताते हुए केजरीवाल पर साधा निशाना, वो तुम्हें भी देगा धोखा

Wed, 20 Apr 2022 01:38 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 20 Apr 2022 01:38 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी को अक्सर अपने ट्वीट्स के माध्यम से निशाने पर लेने वाले पार्टी के ही बागी नेता कुमार विश्वास के घर आज सुबह पंजाब पुलिस पहुंची है, जिसकी जानकारी खुद कुमार ने ट्वीट कर दी और कुछ फोटो भी शेयर किए हैं।

विज्ञापन
Punjab Police reach Dr kumar vishwas house then he attacks on kejriwal says he will cheat nation mark my words
कुमार विश्वास के घर पहुंची पंजाब पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस बुधवार सुबह कवि व आप के बागी नेता डॉ. कुमार विश्वास के घर कार्रवाई के लिए पहुंची है। इस पर कुमार विश्वास ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए बिना उनका नाम लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे डाली।

विज्ञापन

बुधवार सुबह 7:00 बजे पंजाब पुलिस के निरीक्षक समेत छह पुलिसकर्मी कवि कुमार विश्वास के गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित आवास पर पहुंची। पुलिस निरीक्षक ने उन्हें एक मामले में नोटिस तामील कराया। 

विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ है विश्वास के खिलाफ केस

कुमार विश्वास के खिलाफ रोपड़ थाने में धारा 153, 153ए, 323, 341, 506, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। रोपड़ पुलिस ने गाजियाबाद पहुंचकर कुमार विश्वास के घर पर समन रिसीव करवाया। पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल के खिलाफ सार्वजनिक किए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने ये केस दर्ज किया है। वीडियो के जरिए विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तानियों से सम्बंध का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के आने की सूचना से हरकत में आई गाजियाबाद पुलिस

उधर पंजाब पुलिस के कुमार विश्वास के घर पहुंचने की सूचना पर इंदिरापुरम थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी विश्वास के घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। पुलिस अधिकारियों की विश्वास के साथ उनके साथ घर के अंदर करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चलती रही। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस की तरफ से भी कोई बयान मीडिया को नहीं दिया गया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान कवि कुमार विश्वास द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिए गए बयान के बाद गृह मंत्रालय की तरफ से उन्हें वाई प्लस की सुरक्षा दी गई थी।

विश्वास ने किया ये ट्वीट

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताकत से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा। देश मेरी चेतावनी याद रखे।

चुनाव के वक्त कुमार विश्वास ने दिए थे आप के खिलाफ कई बयान

पंजाब चुनाव के दौरान कुमार विश्वास के कई बयान जो उन्होंने केजरीवाल और पार्टी के खिलाफ दिए थे काफी सुर्खियों में रहे थे और खासा बवाल भी हुआ था। उन्होंने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि उन्होंने देश को तोड़ने की बात की थी। उन्होंने केजरीवाल से इस पर जवाब भी मांगा था। हालांकि केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए खुद को स्वीट आतंकी कहा था जो लोगों के लिए स्कूल और अस्पताल खुलवाता है।





कुमार विश्वास से पहले भाजपा नेताओं पर भी दर्ज हुए केस

पंजाब पुलिस की तरफ से अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। कुमार विश्वास से पहले दिल्ली भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा, नवीन कुमार जिंदल और प्रीति गांधी पर भी केस दर्ज हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed