{"_id":"5fc777628ebc3e9bbd5f690b","slug":"punjab-farmer-protest-farmers-perform-havan-at-up-gate","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी गेट पर किसानों ने केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कांग्रेस नेता ने लगाया टी स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी गेट पर किसानों ने केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कांग्रेस नेता ने लगाया टी स्टॉल
Wed, 02 Dec 2020 04:56 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 02 Dec 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
किसानों का आंदोलन
- फोटो : अमर उजाला।
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली कूच पर निकले किसानों का सातवें दिन भी विरोध जारी है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बुधवार को किसानों ने बैरिकेड्स गिरा दिए। वे दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को सिंघु और टिकरी बॉर्डर के साथ-साथ नोएडा चिल्ला बॉर्डर को भी सील कर दिया गया।
चिल्ला बॉर्डर की ओर से बड़ी संख्या में किसान दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार सुबह गाजियाबाद के यूपी गेट पर किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
यूपी गेट पर किसानों ने केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन
बुधवार को केंद्र सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यूपी गेट पर प्रदर्शनरत किसानों ने हवन किया। किसानों का कहना है कि उनकी मंशा है कि इस हवन से सरकार होश में आए और उनकी मांगें मानते हुए कृषि कानूनों को वापस ले ले।
वहीं, कांग्रेस नेता सचिन चौधरी भी किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर डेरा जमाए हुए हैं। पिछले कई दिनों से कांग्रेस नेता किसानों के साथ हैं। बुधवार को उन्होंने कांग्रेस टी स्टॉल लगाया। किसानों को चाय और बिस्किट उपलब्ध कराए।

राजनेता का नाम प्रदर्शन में सुनकर भड़क उठे किसान, बोले-नहीं चाहिए किसी का समर्थन
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने जब कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी के नाम की घोषणा सुनी तो वह भड़क उठे और उनका विरोध करने लगे। किसानों का कहना है कि, हमें किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं चाहिए।
व्यवस्था संभालने के लिए किसानों ने नौजवानों को दी वॉकी-टॉकी
नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर धरने पर बैठे कुछ किसान वॉकी टॉकी के साथ देखे जा सकते हैं। दरअसल किसान यूनियन ने कुछ नौजवान किसानों को आसपास की व्यवस्था संभालने के लिए वॉकी-टॉकी दिए हुए हैं ताकि आंदोलन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।