{"_id":"62d831a23ddaf02dd01c433a","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-admitted-to-delhi-s-apollo-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, पेट दर्द की थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, पेट दर्द की थी शिकायत
Wed, 20 Jul 2022 10:41 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:41 PM IST
सार
भगवंत मान की बुधवार को कुछ जांच हुई थीं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। वे अभी अस्पताल में कुछ और दिन रह सकते हैं।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द की समस्या थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि बुधवार को उनकी कुछ जांच हुई हैं, जिनकी रिपोर्ट्स आनी बाकी हैं। सूत्रों के अनुसार, पंजाब के सीएम भगवंत मान अस्पताल में कुछ दिन और रह सकते हैं।
विज्ञापन